वाराणसी: टैंकर की चपेट में आने से बीएससी की छात्रा की मौत, ग्रामीणों का चक्का जाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के चिरईगांव क्षेत्र के रुस्तमपुर के पास पहड़िया-बलुआ मार्ग पर टैंकर की चपेट में आने से एक छात्रा घायल हो गई। लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों ने रोड पर चक्का जाम कर दिया।
जानकारी के अनुसार, चौबेपुर थाना क्षेत्र के चूनाडीह (सीवों) की रहने वाली सपना मौर्या पुत्री शिवशंकर बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा थी, जो महादेव महाविद्यालय बरियासनपुर में पढ़ती थी। रविवार की सुबह छात्रा कोचिंग क्लास के लिए साइकिल से पांडेयपुर जा रही थी।
तभी पहड़िया बलुआ मार्ग पर रुस्तमपुर के पास बीएससी टैंकर की चपेट में आ आने से बुरी तरह घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने छात्रा को उठाकर उपचार के लिए नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान छात्रा की मौत हो गई।
मौका देख टैंकर चालक टैंकर लेकर भागने लगा। स्थानीय लोगों ने टैंकर का पीछा करते हुए तिलमापुर स्थित रंगीलदास तालाब पर पकड़ लिया और उसे घेरकर चक्का जाम कर दिया। छात्रा की मौत की सूचना पर स्थानीय लोगों ने तिलमापुर चौराहे पर लगभग 2 घंटे तक जाम रखा। मौके पर पांच थानों सारनाथ, चौबेपुर, शिवपुर, लालपुर की फोर्स पहुंच गई। उन्होंने लोगों को समझाया, लेकिन नहीं माने।
सूचना पर पहुंचे कैंट क्षेत्राधिकारी और पिंडरा क्षेत्राधिकारी के आश्वासन पर इस मामले में मुकदमा दर्ज करने और आरोपी पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। तब जाकर लोगों ने चक्का जाम खत्म किया।
सपना की दो और बहनें थीं, और एक भाई था। उसकी वह तीसरे नंबर की थी। सबसे बड़ी बहन, फिर उसका भाई और फिर सपना थी। उससे छोटी एक और बहन थी। छात्रा के पिता फूल माला का काम करते हैं। छात्रा की मौत से घर में कोहराम मच गया है।