{"_id":"617e9a45a2f2c513c977c919","slug":"bsa-including-six-people-sued-in-case-of-death-of-two-including-school-cook-fire-broke-out-in-school-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: विद्यालय की रसोइया समेत दो की मौत मामले में बीएसए समेत 6 पर मुकदमा, दो वर्ष पहले खाना बनाते समय लगी थी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: विद्यालय की रसोइया समेत दो की मौत मामले में बीएसए समेत 6 पर मुकदमा, दो वर्ष पहले खाना बनाते समय लगी थी आग
Sun, 31 Oct 2021 06:59 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 31 Oct 2021 06:59 PM IST
सार
दो साल पूर्व सितंबर माह में वाराणसी के हरहुआ क्षेत्र के करोमा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में खाना बनाते समय सिलिंडर में आग लगी थी। घटना में रसोइया समेत दो लोगों की मौत हुई थी।
विज्ञापन
कोर्ट
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
दो साल पूर्व वाराणसी के हरहुआ क्षेत्र के करोमा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में खाना बनाते समय गैस सिलिंडर से लगी आग में झुलसकर रसोइया समेत दो की मौत मामले में कोर्ट के आदेश पर शनिवार रात बड़ागांव थाने में तत्कालीन बीएसए, बीईओ, प्रधानाध्यापक, पूर्व प्रधान समेत छह पर मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
रसोइया के पुत्र के आवेदन पर एसीजेएम पंचम की अदालत ने यह आदेश दिया। पीड़ित राहुल यादव के अनुसार दादी अमरावती देवी (65) विद्यालय में रसोइया थी और मां बीना सिंह (40) आंगनबाड़ी सहायिका के रूप में काम करती थीं।
विज्ञापन
दो साल पूर्व 16 सितंबर 2019 को घटना के दिन दादी और मां ने रसोई में गैस लीकेज की जानकारी बीएसए जय सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी दुर्गा प्रसाद सिंह, प्रधानाध्यापक शैलेश कुमार, प्रधान दिलीप सरोज, विद्यालय की कर्मचारी बदामा देवी को दी थी। इसके बावजूद दबाव देकर खाना बनवाया गया। इस दौरान गैस सिलिंडर से आग लगी और दो बच्चों समेत दादी और मां झुलस गई थीं। उपचार के दौरान दादी और मां की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
पढ़ेंः कबाड़ मार्केट में काटे जा रहे थे चोरी के ट्रक, पुलिस की छापेमारी में हुआ खुलासा, तीन महीने में बिके 139 बड़े वाहन