फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   brutally attacked man with acid throwne in dump at sonebhadra

आंखों में तेजाब डाल कर नाले में फेंका, दोनों हाथों की एक-एक अंगुली काटने की भी कोशिश

Sat, 01 Sep 2018 01:20 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,सोनभद्र
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,सोनभद्र Updated Sat, 01 Sep 2018 01:20 PM IST
विज्ञापन
brutally attacked man with acid throwne in dump at sonebhadra
नाले में तेजाब से झुलसा युवक मिला - फोटो : amar ujala

विज्ञापन
यूपी के सोनभद्र जिले के  बर्दिया गांव के पास शुक्रवार को संदीप (27) नाले में घायल मिला। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बीएचयू रेफर कर दिया गया। घरवालों का आरोप है कि किसी ने संदीप की आंखों और नाभि में तेजाब डालने के साथ ही दोनों हाथों की एक-एक अंगुली काटने की कोशिश की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

 गुरुवार की दोपहर करीब तीन बजे ओबरा के सेक्टर एक निवासी मोहन लाल का बेटा संदीप घर से कहीं जाने के निकला था। देर रात तक वह घर नहीं लौटा तो खोजबीन शुरू की गई। शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे वह बर्दिया गांव के समीप खैरटिया-बर्दिया मार्ग पर नाले में घायल मिला। घर वाले उसे अचेत अवस्था में जिला अस्पताल ले गए।
विज्ञापन


 मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पीबी गौतम ने कहा कि प्रथम दृष्टया लग रहा है कि संदीप की आंखों पर एसिड डाला गया है। हालत गंभीर होने पर उसे बीएचयू रेफर कर दिया गया। उसके दोनों हाथों की तर्जनी आधी कट गई थी। उधर, ओबरा सीओ डॉ. कृष्ण गोपाल सिंह ने कहा कि अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।     
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed