{"_id":"6379bee1d01ae96fe35b6168","slug":"brutal-murder-of-a-young-man-by-beheading-forensic-team-including-dcp-on-the-spot","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सिर कूचकर युवक की निर्मम हत्या: अर्धनग्न हाल में पड़ी थी खून से लथपथ लाश, डीसीपी समेत फारेंसिक टीम मौके पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिर कूचकर युवक की निर्मम हत्या: अर्धनग्न हाल में पड़ी थी खून से लथपथ लाश, डीसीपी समेत फारेंसिक टीम मौके पर
Sun, 20 Nov 2022 11:29 AM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Sun, 20 Nov 2022 11:29 AM IST
सार
गोलगड्डा स्थित मालगोदाम के अंदर युवक की हत्या करने को लेकर क्षेत्र में तरह तरह की चर्चाएं हो रही है। दरअसल, रात में गोलगड्डा से लेकर सिटी रेलवे स्टेशन तक किन्नरों के साथ ही अवांछनिय तत्वों की खाशा चहलकदमी रहती है। वहीं मालगोदाम के सामने गोलगड्डा तिराहे पर आदमपुर थाने के हनुमान फाटक पुलिस चौकी की पिकेट लगती है। पुलिस पिकेट से महज सौ कदम की दूरी पर युवक की सिर कूचकर हत्या की गई है।
युवक की सिर कूचकर हत्या
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी के जैतपुरा थाना अन्तर्गत गोलगड्डा स्थित मालगोदाम में रविवार की सुबह अज्ञात युवक की सिर कूची हुई लाश मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पाकर डीसीपी काशी रामसेवक गौतम पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। मृत युवक अर्धनग्न स्थिति में था। पुलिस ने फारेंसिक टीम डॉग स्क्वायड के साथ घटनास्थल के आसपास छानबीन किया। इस दौरान कुछ ईंट और खून के निशानों का सैंपल फारेंसिक टीम ने कब्जे में लिया। घटना के संबंध में डीसीपी काशी आरएस गौतम ने बताया कि युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस मामले में कुछ संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। माना जा रहा है कि युवक की हत्या शराब पीने के बाद ईंट से सीर कूच कर की गई है।
घटनास्थल की फोटो
- फोटो : अमर उजाला
गोलगड्डा स्थित मालगोदाम में रविवार की सुबह लोगों ने एक युवक की लाश देखी तो इसकी सूचना 112 नंबर पर पुलिस कंट्रोल रूम को दी। जिसके बाद जैतपुरा पुलिस मौके पर पहुंची। युवक की हत्या किसी वजनी चीज से सिर कूचकर की गई थी। जैतपुरा इंस्पेक्टर मथुरा राय ने घटना की जानकारी उच्चधिकारियों को दी। जिसके बाद मौके पर डीसीपी काशी आरएस गौतम पुलिस फोर्स, फारेंसिक टीम और डाग स्क्वायड के साथ पहुंचे। घटना स्थल पर युवक की लाश के आसपास खून फैला हुआ था और वह अर्ध नंग्न हाल में था। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। जैतपुरा इंस्पेक्टर मथुरा राय ने बताया कि युवक के सिर को बुरी तरह से कूंच दिया गया है। युवक के फोटो और हुलिए के आधार पर उसके शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। वहीं इस मामले में जैतपुरा पुलिस ने मालगोदाम के आसपास से कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
मौके पर फारेंसिक टीम
- फोटो : अमर उजाला
घटना स्थल के सामने लगती है आदमपुर फाटक पुलिस की पिकेट
गोलगड्डा स्थित मालगोदाम के अंदर युवक की हत्या करने को लेकर क्षेत्र में तरह तरह की चर्चाएं हो रही है। दरअसल, रात में गोलगड्डा से लेकर सिटी रेलवे स्टेशन तक किन्नरों के साथ ही अवांछनिय तत्वों की खाशा चहलकदमी रहती है। वहीं मालगोदाम के सामने गोलगड्डा तिराहे पर आदमपुर थाने के हनुमान फाटक पुलिस चौकी की पिकेट लगती है। पुलिस पिकेट से महज सौ कदम की दूरी पर युवक की सिर कूचकर हत्या की गई है। अनुमाम लगाया जा रहा है कि हत्या करने वाले घटना के बाद सड़क के रास्ते भागे हैं।
गोलगड्डा स्थित मालगोदाम के अंदर युवक की हत्या करने को लेकर क्षेत्र में तरह तरह की चर्चाएं हो रही है। दरअसल, रात में गोलगड्डा से लेकर सिटी रेलवे स्टेशन तक किन्नरों के साथ ही अवांछनिय तत्वों की खाशा चहलकदमी रहती है। वहीं मालगोदाम के सामने गोलगड्डा तिराहे पर आदमपुर थाने के हनुमान फाटक पुलिस चौकी की पिकेट लगती है। पुलिस पिकेट से महज सौ कदम की दूरी पर युवक की सिर कूचकर हत्या की गई है। अनुमाम लगाया जा रहा है कि हत्या करने वाले घटना के बाद सड़क के रास्ते भागे हैं।