{"_id":"66ed1eb7ec9fccdf84084663","slug":"broker-was-prescribing-medicines-posing-as-a-doctor-in-lal-bahadur-shastri-hospital-2024-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में डाक्टर बनकर दवा लिख रहा था दलाल, सीएमएस ने रंगे हाथ पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में डाक्टर बनकर दवा लिख रहा था दलाल, सीएमएस ने रंगे हाथ पकड़ा
Fri, 20 Sep 2024 12:36 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Fri, 20 Sep 2024 12:36 PM IST
सार
अस्पतालों में दलालों की धमक है आलम ये है कि दलाल खुद ही चिकित्सक बनकर मरीज की पर्ची लिख रहे हैं ।सीएमएस ने वाराणसी के रामनगर में रंगे हाथ एक व्यक्ति को पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया। इसके साथ ही कड़े निर्देश दिए की चिकित्सा व्यवस्था में दलाल एंट्री बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पिछले कई दिनों से अस्पताल में दलालों की सक्रियता बढ़ने की सूचना के बाद सीएमएस की ओर से किया गया था औचक निरिक्षण।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
रामनगर के लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में दलाल खुद ही डॉक्टर बनकर मरीज की पर्ची पर दवा लिख रहे हैं। ऐसा करते हुए बृहस्पतिवार शाम अस्पताल के सीएमएस डॉ. गिरीश द्विवेदी ने सुसुवाही निवासी एक व्यक्ति को पकड़ा।
विज्ञापन
पुलिस की कार्रवाई की चेतावनी दी तो संबंधित व्यक्ति ने दोबारा ऐसा न करने की बात कर माफी मांगी। इस पर सीएमएस ने उसे छोड़ दिया। अस्पताल में ओपीडी से लेकर वार्ड तक दलालों की सक्रियता और बाहर की दवा लिखने की शिकायत कई दिनों से सीएमएस को मिल रही थी।
विज्ञापन
अस्पताल में दलालों पर सीसीटीवी से निगरानी के साथ ही कर्मचारियों को भी अलर्ट किया गया है। पकड़े जाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।