फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Broker caught at BHU Trauma Centre, WhatsApp chats of two doctors exposed

Varanasi News: बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में पकड़ा दलाल, दो चिकित्सकों के व्हाट्सएप चैट किए उजागर

Wed, 27 May 2026 01:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Broker caught at BHU Trauma Centre, WhatsApp chats of two doctors exposed
-ट्राॅमा सेंटर सुरक्षा प्रभारी ने लंका थाने में दी तहरीर
विज्ञापन



माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर में मंगलवार को निरीक्षण के दौरान एक दलाल को पकड़ा गया। वरिष्ठ सुरक्षा पर्यवेक्षक ने दलाल को पकड़ा और हिदायत दी। आरोप है कि सिक्योरिटी सुपरवाइजर से ही दलाल उलझ गया और गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। दलाल ने ट्रॉमा सेंटर के दो चिकित्सकों के इशारे पर दवा बिक्री करने का दावा किया। इस दौरान दोनों चिकित्सकों से व्हाट्सएप चैट पर हुई बात का स्क्रीन शॉट भी दिखाया। वरिष्ठ सुरक्षा पर्यवेक्षक ने दलाल समेत दोनों चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई के लिए लंका थाने की पुलिस को तहरीर दी है। लंका इंस्पेक्टर राजकुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच कराई जा रही है। सीसी कैमरे के फुटेज और व्हाट्सएप चैट की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed