फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   British High Commission and British Council Meet BHU teachers and UK educational institutions will work together with BHU

बीएचयू में ब्रिटिश उच्चायोग और काउंसिल: शिक्षकों से किया संवाद, साथ मिलकर काम करेंगे ब्रिटेन के शैक्षणिक संस्थान

Wed, 08 Sep 2021 12:00 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 08 Sep 2021 12:00 AM IST
सार

ब्रिटेन के शैक्षणिक संस्थान अब बीएचयू के साथ मिलकर काम करेंगे। मंगलवार को ब्रिटिश उच्चायोग और ब्रिटिश काउंसिल सदस्यों ने बीएचयू में शिक्षकों संग संवाद किया।

विज्ञापन
British High Commission and British Council Meet BHU teachers and UK educational institutions will work together with BHU
बीएचयू में ब्रिटिश उच्चायोग और ब्रिटिश काउंसिल के सदस्य। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) ब्रिटेन के शैक्षिक संस्थानों के साथ मिलकर काम करेगा। इसके लिए दोनों के बीच शैक्षणिक और शोध में सहयोग के प्रति मंगलवार को बीएचयू पहुंचे ब्रिटिश उच्चायोग और ब्रिटिश काउंसिल के सदस्यों ने संस्थानों के निदेशक, संकाय प्रमुखों संग संवाद कर सहयोग के संभावित क्षेत्रों पर चर्चा की।

विज्ञापन


कार्यक्रम में बीएचयू अंतरराष्ट्रीय केंद्र के प्रमुख प्रो. एचपी माथुर ने बताया कि वर्तमान में अंतरराष्ट्रीय संस्थानों के साथ विश्वविद्यालय के 65 एमओयू में से चार ब्रिटिश संस्थानों के साथ हैं। ब्रिटिश काउंसिल के उपनिदेशक रोवन कनेडी ने काउंसिल की ओर से आरंभ गोईंग ग्लोबल पार्टनरशिप ग्रांट के बारे में कहा कि इसका उद्देश्य शिक्षा के लिए कार्यक्रम तैयार करना है। ब्रिटिश काउंसिल सिर्फ शोध ही नहीं छात्रों व शिक्षकों के एक्सचेंज कार्यक्रमों के लिए भी सहयोग बढ़ाना चाहती है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में भारत में उच्च शिक्षा के अंतरराष्ट्रीयकरण पर जोर दिया गया है, ऐसे में भारत एवं ब्रिटिश संस्थानों के बीच सहयोग बढ़ाने के भी नए मार्ग खुलेंगे। ब्रिटिश उच्चायोग में राजनीतिक एवं द्विपक्षीय मामलों के प्रमुख, रिचर्ड बार्लो ने कहा कि चीवनिंग फैलोशिप एवं स्कॉलरशिप काफी सफल और पसंदीदा है। प्रभारी कुलपति प्रो. वीके शुक्ला ने सदस्यों का स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान संकाय प्रमुखों और संस्थानों के निदेशक ने भी संस्थान की उपलब्धियों का प्रेजेंटेशन दिया। कार्यक्रम में उच्चायोग में राजनीतिक व मीडिया मामलों की मिनिस्टर काउंसलर, केटी बज, ब्रिटिश काउंसिल भारत के उप निदेशक, रोवन केनेडी, प्रमुख, उच्च शिक्षा, उत्तर भारत, विशु शर्मा के साथ ही बीएचयू के संस्थानों के निदेशक मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed