{"_id":"5e2a95ff8ebc3e4b1d52d15c","slug":"british-era-s-cairn-before-construction-of-which-british-had-sacrificed-a-woman-now-worship","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनोखा ब्रिटिश कालीन स्तूप, जिसके निर्माण से पहले अंग्रेजों ने दी थी महिला की बलि, अब होती है पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनोखा ब्रिटिश कालीन स्तूप, जिसके निर्माण से पहले अंग्रेजों ने दी थी महिला की बलि, अब होती है पूजा
Fri, 24 Jan 2020 12:30 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Fri, 24 Jan 2020 12:30 PM IST
विज्ञापन
ब्रिटिश कालीन एतिहासिक स्तूप
- फोटो : a
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौली जिले के सैयदराजा-जमानिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर बरहनी गांव में अंग्रेजों के जमाने का बना एतिहासिक स्तूप आज भी प्राचीन विरासत का अहसास करा रहा है। ग्रामीणों की मानें तो स्तूप बनवाने से पूर्व अंग्रेजों ने यहां पर किसी महिला की बलि भी दी थी।
विज्ञापन
अंग्रेजों के जमाने में यह स्तूप डाक चौकी का काम करता था। उसे लोग आज भी यहां मक्तूल भवानी के नाम से पूजते हैं। बरहनी में ऐतिहासिक धरोहर के रूप में विद्यमान 90 फुट ऊंची इस डाक चौकी की स्थापना ब्रिटिश शासनकाल में हुई थी। गांव के वृद्धों की मानें तो इस स्तूप के ऊपर से अंग्रेजी शासक पूरे क्षेत्र का दूरबीन से मुआयना करते थे।
विज्ञापन
स्तूप के चारों तरफ गोलाकार रूप में काफी दूर में विद्यमान मिट्टी के टीले से अंग्रेजों को स्तूप पर चढ़ने में मदद मिलती थी। अब रख-रखाव के अभाव में बारिश के पानी से धीरे-धीरे स्तूप के आसपास का मिट्टी का टीला कटता जा रहा है। टीलों पर झाड़-झंखाड़ और घासफूस उग गए हैं। वर्तमान में यह स्तूप सांपों और बिच्छुओं का अड्डा बन चुका है।
विज्ञापन
पहले मिट्टी से ढंका रहने वाले स्तूप का ऊपरी भाग अब दूर से ही दिखाई देने लगा है। इस ऐतिहासिक धरोहर का ध्यान न रखे जाने से यह प्राचीन स्तूप जीर्ण-शीर्ण होता जा रहा है। यदि समय रहते इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो आने वाले समय में इस ऐतिहासिक धरोहर का नामोनिशान ही मिट जाएगा।