फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Bring technology to farmers, reduce costs and increase income: Ramnath Thakur

किसानों तक तकनीक पहुंचाएं, लागत घटाएं और आय बढ़ाएं : रामनाथ ठाकुर

Mon, 06 Apr 2026 02:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Bring technology to farmers, reduce costs and increase income: Ramnath Thakur
केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने iivr का किया दौरा।
केंद्रीय कृषि व किसान कल्याण राज्यमंत्री रामनाथ ठाकुर रविवार को भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान (आईआईवीआर) का दौरा किया। उन्होंने संस्थान के वैज्ञानिकों और कर्मचारियों से संवाद किया। कृषि क्षेत्र में नवाचार बढ़ाने और किसानों की आय दोगुनी करने का आह्वान किया। संस्थान में चल रहे अनुसंधान एवं विकास कार्यों, उन्नत सब्जी की किस्मों, बीज उत्पादन, संरक्षित खेती, जैविक एवं प्राकृतिक खेती, मूल्य संवर्धन और उद्यमिता विकास के क्षेत्र में हो रहे कायोZं की सराहना की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण बीजों की उपलब्धता, लागत घटाने वाली तकनीक और बाजार से सीधा जुड़ाव किसानों की आय बढ़ाने में निर्णायक भूमिका निभाएगा। एफपीओ को सशक्त बनाकर सामूहिक विपणन, प्रसंस्करण व निर्यात के अवसर बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए अनुसंधान-विस्तार-उद्यमिता के समन्वित मॉडल को प्राथमिकता दे रही है। इसके तहत आईसीएआर और आईआईवीआर जैसे अग्रणी संस्थानों की भूमिका अहम है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वैज्ञानिकों की सफलता इस बात में निहित है कि वे अपने शोध कार्य और प्रौद्योगिकी को खेतों तक पहुंचाकर किसानों को सीधे लाभ दिलाएं। सब्जियां देश में पोषण सुरक्षा की गारंटी हैं और किसानों को लाभ पहुंचाने में पूर्णतः सक्षम हैं। संस्थान के निदेशक डॉ. राजेश कुमार ने संस्थान की गतिविधियों व उपलब्धियों के बारे में मंत्री को अवगत कराया। 2047 तक विकसित भारत बनाने में पोषण सुरक्षा के साथ उत्पादकता बढ़ाने में सब्जी की भूमिका के बारे विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed