फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Bridge Corporation pit dug on the road captain Pattaya

सेतु निगम ने सड़क पर खोदा गड्ढा कप्तान ने पटवाया

Fri, 01 Apr 2016 01:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी Updated Fri, 01 Apr 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
चौकाघाट फ्लाईओवर विस्तार कार्य में उच्चाधिकारियों के निर्देशों को दरकिनार कर सेतु निगम अपनी मनमानी पर तुला हुआ है।  गुरुवार को लहरतारा में सड़क के बीचोबीच बिना किसी प्रशासनिक अनुमति के दो गड्ढे खोद दिए गए। इससे कैंट-लहरतारा मार्ग पर घंटों जाम लग गया। सूचना पाकर एसपी ट्रैफिक कमल किशोर के साथ एसएसपी आकाश कुलहरि मौके पर पहुंचे। बिना अनुमति और सूचना के      गड्ढे खोदे जाने पर कप्तान ने सेतु निगम के अभियंताओं को जमकर फटकार लगाई। तत्काल दोनों गड्ढे पटवाए। तब जाकर आवागमन सामान्य हुआ।
विज्ञापन



चौकाघाट फ्लाईओवर विस्तार के लिए जारी निर्माण कार्य के दौरान गुरुवार को लहरतारा में सड़क के बीचोंबीच दो गड्ढे खोद दिए जाने के कारण कैंट-लहरतारा मार्ग पर भीषण जाम लग गया था। जानकारी मिलने पर एसएसपी ने एसपी ट्रैफिक के साथ मौका मुआयना किया। पता चला कि सेतु निगम ने पानी भरने के लिए दोनों गड्ढे खोदे लेकिन न तो इसकी कोई अनुमति ली न ही कोई सूचना दी। इस पर एसएसपी ने सेतु निगम के अभियंताओं को कड़ी फटकार लगाई तो उन्होंने अपनी गलती स्वीकारी और तत्काल गड्ढों को भरवा दिया। एसएसपी ने कहा कि  काम कराया जाए लेकिन आम जनता की सहूलियतों का भी ध्यान रखा जाए। प्रशासन की निर्धारित व्यवस्‍था की अनदेखी किसी भी सूरत में नहीं होनी चाहिए। उन्होंने सेतु निगम के अभियंताओं को ताकीद की कि यदि दोबारा मनमाने तरीके से काम करके यातायात व्यवस्था प्रभावित करने की कोशिश की गई तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने में देर नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


एसएसपी ने सेतु निगम के अभियंताओं को ताकीद की है कि फ्लाईओवर निर्माण कार्य के दौरान राहगीरों की सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए जाएं। उन्होंने कहा कि जहां भी काम हो रहा है उसकी अच्छे से बैरिकेडिंग कराई जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी राहगीर को नुकसान नहीं पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed