फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Bride's choice, Kiara-like lehenga

Varanasi News: दुल्हनों की पसंद, कियारा जैसा लहंगा

Sat, 11 Mar 2023 06:04 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Mar 2023 06:04 PM IST
विज्ञापन
Bride's choice, Kiara-like lehenga
फोटो
विज्ञापन

शादियों का सीजन शुरू, खरीदारी में जुटे दूल्हा और दुल्हन
संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणसी। शादी के दिन खुद को सबसे अलग और खूबसूरत दिखाने के लिए दुल्हनें महीनों पहले तैयारी में जुट जाती हैं। बात लहंगे की हो या ज्वेलरी की, इसके फैशन को लेकर कोई कसर नहीं छोड़ना चाहतीं। गर्मी के सीजन में लहंगे के कपड़े का ट्रेंड बदल जाता है। गर्मी की शादियों में लहंगा बनवाने के लिए लड़कियां क्रेप और नेट का कपड़ा ज्यादा पसंद करती हैं। साथ ही हैवी वर्क के लिए सिल्क और ब्रोकेड के कपड़े की भी मांग है।
होलाष्टक खत्म होने के साथ ही शादियों का सीजन शुरू हो गया है। बाजार में अलग-अलग डिजाइन के लहंगे उपलब्ध हैं। वहीं, लड़कियां अपने डिजाइन बताकर भी लहंगा तैयार करा रहीं हैं। इस बार लड़कियों को कियारा आडवाणी की शादी जैसा लहंगा खूब पसंद आ रहा है। फैशन एक्सपर्ट वंदना मदान ने बताया कि ज्यादातर लड़कियाें का कहना है उन्हें कियारा जैसा ही लहंगा चाहिए। कियारा के लहंगे जैसा रोज पिंक कलर और इंट्रीकेटेड एंब्रायडरी वर्क के साथ ही चुनरी पर लाल रंग की मांग दुल्हनें खूब कर रहीं हैं। पेस्टल रंगों के साथ पारंपरिक लाल और मरून रंग को भी शादी के लहंगों में खूब पसंद कर रही हैं, लेकिन इसकी मांग पहले से काफी कम है।
विज्ञापन


हल्के रंग के लहंगे के साथ राउंड नेक ब्लाउज की मांग
रथयात्रा महमूरगंज मार्ग स्थित लहंगा शोरूम संचालक गौरी धानुका ने बताया कि गर्मी को देखते हुए हल्के रंग के लहंगे की खूब डिमांड है। इसमें लाइट पिंक, पिच कलर, क्रीम कलर आदि की मांग है। फैशन एक्सपर्ट अर्पिता चौरसिया ने बताया कि लड़कियां राउंड नेक ब्लाउज बनवा रहीं है। राउंड नेक ब्लाउज में ज्वेलरी उभर के आती है और खूबसूरत लगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रीन ज्वेलरी का भी क्रेज
पार्लर संचालक हिमानी जायसवाल ने बताया कि बदलते वक्त के साथ अब शादी के लहंगे पर दुल्हनें मिस मैच ज्वैलरी ज्यादा पसंद कर रही है। पिंक के साथ मरून, पारंपरिक लाल रंग के लहंगे के साथ ग्रीन स्टोन से बनी ज्वैलरी मैच करा रही है। इसके लिए आर्डर भी खूब मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed