{"_id":"5ae897154f1c1b042e8b6623","slug":"bride-ornaments-missing-beautician-will-be-beaten","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुल्हन का झुमका गायब, मेकअप करने आई ब्यूटी पार्लर संचालिका को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुल्हन का झुमका गायब, मेकअप करने आई ब्यूटी पार्लर संचालिका को पीटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Wed, 02 May 2018 10:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूटी पार्लर संचालिका ने बंधक बनाकर मारपीट और गालीगलौज करने की शिकायत वाराणसी एसएसपी से की है।एसएसपी के निर्देश पर मंगलवार को कपसेठी थाने में गौरीशंकर सिंह सहित अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।
मिर्जापुर जिले के कछवा थाना के जमुआ की सितारा देवी ने बताया कि कपसेठी थाना अंतर्गत घोसिला गांव के गौरीशंकर सिंह की बेटी की शादी 27 अप्रैल को थी। दुल्हन के शृंगार के लिए उसे बुलाया गया था। इसी दौरान दुल्हन का झुमका गायब हो गया तो उस पर चोरी का आरोप लगाकर तलाशी ली गई।
झुमका नहीं बरामद हुआ तो उसे बंधक बनाकर मारापीटा गया और गालीगलौज किया गया। मामले की शिकायत कपसेठी पुलिस से की गई लेकिन सुनवाई नहीं हुई तो उसने एसएसपी के यहां गुहार लगाई। इस संबंध में इंस्पेक्टर कपसेठी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।