फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Breath will not break due to lack of oxygen, three oxygen plants will start soon in varanasi

वाराणसी : कोविड मरीजों के लिए राहत भरी खबर, ऑक्सीजन के अभाव में नहीं टूटेंगी सांसें, जल्द शुरू होंगे तीन ऑक्सीजन प्लांट

Mon, 26 Apr 2021 10:42 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 26 Apr 2021 10:42 PM IST
सार

उद्यमी आरके चौधरी की पहल पर पुणे से ऑक्सीजन प्लांट से जुड़ी मशीनरी दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल  पहुंची
मंडलीय चिकित्सालय में जल्द लगेगा आक्सीजन प्लांट, इंडियन आयल के अधिकारियों की टीम आज करेगी एसएसपीजी का दौरा
शास्त्री अस्पताल रामनगर में लगेगा ऑक्सीजन प्लांट, कैंट विधायक ने विधायक निधि अवमुक्त करने के लिए डीएम को भेजा पत्र
 

विज्ञापन
Breath will not break due to lack of oxygen, three oxygen plants will start soon in varanasi
वाराणसी में सोमवार को ऑक्सीजन प्लांट के लिए ट्रक से उपकरण पहुंचा दीनदयाल उपाध्याय कोविड अस्पताल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के कोविड मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। ऑक्सीजन के अभाव में किसी की जान नहीं जाएगी।  श्री शिवप्रसाद गुप्त मंडलीय चिकित्सालय में लगने वाले आक्सीजन प्लांट को इंडियन आयल फाउंडेशन के सीएफआर ने स्वीकृत कर दिया है। यह जानकारी पर्यटन, संस्कृति, धर्मार्थ कार्य एवं प्रोटोकॉल राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ. नीलकंठ तिवारी ने दी। 

विज्ञापन


वहीं अब रामनगर शास्त्री अस्पताल में भी ऑक्सीजन प्लांट लगाने की तैयारी चल रही है। इसके लिए खुद भाजपा से कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने अपनी निधि से धन अवमुक्त करने का पत्र जिलाधिकारी को लिखा है।  उधर जिला प्रशासन की पहल पर इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आरके चौधरी की ओर से पं दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट लगाने की प्रक्रिया शुरू हो गई। 

विज्ञापन

सोमवार सुबह पुणे से ऑक्सीजन प्लांट से जुड़ी मशीनरी दीनदयाल अस्पताल पहुंच गई। 24 घंटे के अंदर इंजीनियरों की टीम स्टालेशन में जुटेगी। सप्ताह भर के अंदर ऑक्सीजन प्लांट से ऑक्सीजन का उत्पादन शुरू हो जाएगा। इस प्लांट के शुरू होने से अस्पताल प्रशासन को अब रामनगर औद्योगिक क्षेत्र से ऑक्सीजन मंगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। एक करोड़ की लागत से तैयार होने वाले प्लांट से रोजाना 120 से 150 ऑक्सीजन सिलिंडर का उत्पादन होगा।

इसके संचालन से शहरवासियों को बहुत बड़ी राहत मिलेगी। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आरके चौधरी ने बताया कि जिला प्रशासन के सहयोग से ऑक्सीजन प्लांट लगाने की प्रक्रिया बहुत तेज गति से शुरू हुई। संकट की इस घड़ी में कोशिश है कि ऑक्सीजन के अभाव में किसी की सांसें न उखड़े। सभी उद्यमियों से अपील है कि संकट की इस घड़ी में लाभ और हानि को दरकिनार कर जिंदगियां बचाने में जुटे। 

Breath will not break due to lack of oxygen, three oxygen plants will start soon in varanasi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

मंडलीय चिकित्सालय में जल्द लगेगा आक्सीजन प्लांट, इंडियन आयल के अधिकारियों की टीम आज करेगी एसएसपीजी का दौरा
श्री शिवप्रसाद गुप्त मंडलीय चिकित्सालय में लगने वाले आक्सीजन प्लांट को इंडियन आयल फाउंडेशन के सीएफआर ने स्वीकृत कर दिया है। यह जानकारी पर्यटन, संस्कृति, धर्मार्थ कार्य एवं प्रोटोकॉल राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ. नीलकंठ तिवारी ने दी। मंत्री ने बताया कि इंडियन आयल फाउंडेशन की टीम मंगलवार को मंडलीय चिकित्सालय का स्थलीय निरीक्षण करेगी। 

मंडलीय चिकित्सालय में लगने वाले 960 एलएमपी के ऑक्सीजन प्लांट से 200 बेड ऑक्सीजन से युक्त होंगे। वहीं पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय में छह सौ एलएमपी आक्सीजन प्लांट की मशीन आ चुकी है। इसको शीघ्र ही इंस्टाल कर दिया जाएगा। इससे 120 बेड आक्सीजन से कवर हो जाएंगे।

उन्होंने बताया कि ऑक्सीजन की किल्लत का जल्द समाधान हो जाएगा। रोहनिया के दरेखु में स्थित कामरूप एजेंसी को भी जिला प्रशासन ने अधिग्रहण कर लिया है। शीघ्र ही यहां पर काम शुरू हो जाएगा और 500 सिलिंडर की बॉटलिंग होगी। डॉ. तिवारी ने जिलाधिकारी से वार्ता कर होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों की चिकित्सा का ख्याल रखने पर जोर दिया। बताया गया कि 80 लोगों की टीमों द्वारा होम आइसोलेशन में रह रहे लोगों का फोनकर हालचाल लिया जा रहा है और आवश्यकता अनुसार चिकित्सकीय सुविधाएं भी मुहैया कराई जा रही हैं। उन्होंने दवा व्यापार मंडल के साथ वर्चुअल बैठककर होम आइसोलेशन के मरीजों को कोविड किट उपलब्ध कराने की अपील की।

विज्ञापन

Breath will not break due to lack of oxygen, three oxygen plants will start soon in varanasi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

शास्त्री अस्पताल रामनगर में लगेगा ऑक्सीजन प्लांट, कैंट विधायक ने विधायक निधि अवमुक्त करने के लिए डीएम को भेजा पत्र
रामनगर शास्त्री अस्पताल में भी ऑक्सीजन प्लांट लगाने की तैयारी चल रही है। इसके लिए खुद भाजपा से कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने अपनी निधि से धन अवमुक्त करने का पत्र जिलाधिकारी को लिखा है। प्लांट लगने के बाद मरीजों के इलाज में ऑक्सीजन की कमी दूर होगी। कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या और बेड, ऑक्सीजन की कमी को देखते हुए लालबहादुर शास्त्री अस्पताल रामनगर को कोविड हास्पिटल बनाने का निर्णय लिया गया है।

कोरोना संक्रमण से ग्रसित होने के बाद जैसे ही विधायक सौरभ श्रीवास्तव की रिपोर्ट नेगेटिव आई उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल रामनगर का दौरा किया। बताया कि दौरे में यह देखने को मिला कि अस्पताल में बहुत से ऐसे बेड है, जिसमे आक्सीजन लगा हुआ है। इसे कोविड हॉस्पिटल बनाया जा सकता है। विधायक ने जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा को पत्र लिखकर विधायक निधि से यहां ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए धन अवमुक्त करने को कहा है। 24 अप्रैल को विधायक के पत्र के बाद से ही जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा और कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने अस्पताल का दौरा कर इसे कोविड हास्पिटल बनाए जाने का निर्णय लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed