फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   break on corona speed Less than 100 new covid cases in Varanasi for the third consecutive day

कोरोना की रफ्तार पर ब्रेक: वाराणसी में लगातार तीसरे दिन 100 से कम मामले, अब हजार के करीब एक्टिव मरीज

Tue, 01 Jun 2021 12:04 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 01 Jun 2021 12:04 AM IST
सार

वाराणसी में कोरोना की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है।  दिन प्रतिदिन कोरोना के सक्रिय मामलों के साथ ही कोरोना के नए मामलों में भी गिरावट आ रही है। कोरोना के सक्रिय केस में कमी के साथ ही संक्रमित मरीज भी ठीक होकर सामान्य हो रहे हैं। जबकि नई चुनौती ब्लैक फंगस से मरीज और डाक्टर जूझ रहे हैं। 

विज्ञापन
break on corona speed Less than 100 new covid cases in Varanasi for the third consecutive day
कोरोना वायरस: जांच कराता युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में  कोरोना वायरस संक्रमण के नये मामलों में गिरावट से थोड़ी राहत महसूस की जा रही है। लगातार तीसरे दिन 100 से कम नए मामले सामने आए।  सोमवार को 5628 सैंपल में 60 मरीज मिले, जबकि तीन की मौत भी हुई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिली रिपोर्ट में कमिश्नर कंपाउंड में पांच, पुलिस ऑफिस, बीएचयू, बाबतपुर एयरपोर्ट, राजघाट, सुंदरपुर सहित अन्य जगहों पर संक्रमित मरीज मिले हैं।

विज्ञापन


इसके अलावा सोमवार को त्रिमूर्ति हास्पिटल में शिवपुर निवासी 42 वर्षीय पुरुष, बीएचयू में खालिसपुर निवासी 52 वर्षीय महिला और अमरा निवासी 38 वर्षीय पुरुष की मौत हो गई। होम आइसोलेशन में 150 लोग स्वस्थ घोषित किए गए और 40 की अस्पताल से छुट्टी हुई। अब कुल 81748 में 79905 के डिस्चार्ज, 754 की मौत के बाद 1089 एक्टिव मरीज हैं।
विज्ञापन


वाराणसी जिले के कोविड अस्पतालों में अब खाली होने वाले बेड की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही है। राहत की बात यह है कि जहां पहले ऑक्सीजन संकट के साथ-साथ वेंटिलेटर वाले बेड का संकट बना हुआ था, वहीं अब जिले में कुल 1980 बेड खाली हैं। जिसमें ऑक्सीजन वाले 1401 और वेंटिलेटर के 579 बेड शामिल हैं। अस्पतालों की बात करें तो 8 सरकारी अस्पतालों के 1033 बेड में 821 और 50 निजी अस्पतालों के 1381 में से 1159 बेड अभी भी खाली पड़े हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

वाराणसी में 110 केंद्रों पर होगा टीकाकरण

वाराणसी  में मंगलवार को 110 केंद्रों पर कोरोना का टीका लगाया जाएगा। इसमें 18 से 44 साल वालों के लिए 42 केंद्र बनाए गए हैं, जबकि 45 साल से अधिक उम्र वालों के लिए 68 केंद्र हैं। सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि मंगलवार को 18 से 44 साल वालों के लिए सरकारी कार्यालयों सहित अन्य जगहों को मिलाकर छह केंद्रों पर टीका लगेगा।

बताया कि सोमवार को 10,050 लोगों को टीके लगाए गए। जिसमें 18 से 44 साल के 5825 लोग टीका लगवाने पहुंचे, जबकि 45 से ऊपर वाले 4225 लोगों का टीकाकरण किया गया है। उन्होंने बताया कि सोमवार को सबसे ज्यादा 7698 लोगों को पहली, जबकि 2352 लोगों ने दूसरी डोज लगवाई।

संक्रमण की रफ्तार से हुई कम, कर्फ्यू में मिली थोड़ी राहत

कोरोना संक्रमण की कम हुई रफ्तार के चलते वाराणसी में कोरोना कर्फ्यू में थोड़ी राहत मिली है। अब तीन घंटे ज्यादा बाजार खुलने से व्यापारियों के साथ आम लोगों को भी राहत मिलेगी। हालांकि रेडिमेड, ज्वैलरी, साड़ी सहित अन्य कारोबार पर पहले की तरह प्रतिबंध से इससे जुड़े व्यापारी निराश हैं। 

शासन ने 600 से कम वाले सक्रिय मामलों के जिलों में कोरोना कर्फ्यू में ढील की घोषणा की थी। वाराणसी में वर्तमान में 1089 केस हैं, मगर संक्रमण की रफ्तार दहाई के अंक में आने के चलते वाराणसी को भी थोड़ी राहत दी गई है।

पहले की तरह मेडिकल दुकानें, मेडिकल आपूर्ति, सर्जिकल दुकानें, चश्में की दुकानें, मेडिकल टेस्ट व ब्लड टेस्ट जांच करने वाली लैब, ब्लड कलेक्शन सेंटर एवं उनके आफिस, निजी व सरकारी मेडिकल व प्राइवेट प्रैक्टिस वाले क्लीनिक, अस्पताल, एंबुलेंस, हॉस्पिटल को होने वाली सामग्रियों की आपूर्ति, आपात चिकित्सा स्थिति वाले व्यक्ति व अन्य मेडिकल सेवाओं को प्रतिबंध से मुक्त रखा गया है। मेडिकल सप्लाई की आवश्यकताओं के दृष्टिगत सभी कूॅरियर, ई-कॉमर्स, ट्रांसपोर्ट आफिस, गोदाम व उनके कर्मचारी व वाहन इस प्रतिबंध से मुक्त रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed