फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Branded medicines found at Jan Aushadhi Kendra, answer summoned

वाराणसी: दीनदयाल अस्पताल के जन औषधि केंद्र पर मिली ब्रांडेड दवाइयां, जवाब तलब

Sun, 06 Feb 2022 04:08 PM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sun, 06 Feb 2022 04:08 PM IST
सार

 सरकारी अस्पतालों में मरीजों को सस्ते दाम पर दवाइयां मिल सके, इसके लिए जन औषधि केंद्र खुलवाया गया है। केंद्र पर वैसे तो सूची में अलग-अलग 300 से अधिक दवाइयां होनी चाहिए, लेकिन केंद्रों पर कहीं आधी तो कहीं इससे भी कम दवाइयां हैं।

विज्ञापन
Branded medicines found at Jan Aushadhi Kendra, answer summoned

विस्तार

वाराणसी के दीनदयाल अस्पताल के जन औषधि केंद्र में ब्रांडेड दवाइयां रखी जा रही हैं। जबकि सूची में शामिल दवाइयों के नहीं मिलने से मरीजों को परेशानी झेलने पड़ती है। शनिवार को अस्पताल के सीएमएस डॉ. आरके सिंह केंद्र का औचक निरीक्षण करने पहुंचे तो हड़कंप मच गया। निरीक्षण में कई तरह की ब्रांडेड दवाइयां मिली।

विज्ञापन


इसके साथ साथ लोकल दवाएं भी मिलीं। सीएमएस ने केंद्र संचालक से तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा है। सरकारी अस्पतालों में मरीजों को सस्ते दाम पर दवाइयां मिल सके, इसके लिए जन औषधि केंद्र खुलवाया गया है। केंद्र पर वैसे तो सूची में अलग-अलग 300 से अधिक दवाइयां होनी चाहिए, लेकिन केंद्रों पर कहीं आधी तो कहीं इससे भी कम दवाइयां हैं।
विज्ञापन


इस वजह से मरीजों को बाहर से दवा खरीदनी पड़ रही है। यहीं नहीं चिकित्सक भी यहां की दवाइयां बहुत कम ही लिखते हैं। दीनदयाल अस्पताल के सीएमएस डॉ. आरके सिंह ने बताया कि केंद्र पर कई दवाइयां मिली जो कि जन औषधि केंद्र के तहत नहीं आती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन दवाइयां पर जन औषधि केंद्र नहीं लिखा था। इस पर तीन दिन के भीतर केंद्र संचालक से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। इसकी कॉपी सीएमओ समेत अन्य अधिकारियों को भी दी गई है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर शासन को कार्रवाई के लिए भेजा जाएगा।

शास्त्री अस्पताल में हंगामे के बाद कार्रवाई

रामनगर में शुक्रवार को शास्त्री अस्पताल में जन औषधि केंद्र पर महंगे दाम पर दवाइयों के मिलने के विरोध में मरीजों, परिजनों के हंगामे के बाद शनिवार को दीनदयाल अस्पताल में निरीक्षण की कार्रवाई हुई। दीनदयाल अस्पताल के सीएमएस ने बताया कि जो स्थिति जन औषधि केंद्र पर मिली, उस तरह की स्थिति लगभग अन्य केंद्रों पर भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed