फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   bowed down to Bhumanand Tirtha, the Ganges of hymns flowed

Varanasi News: भूमानंद तीर्थ को किया नमन, बही भजन गंगा

Mon, 17 Nov 2025 01:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Nov 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
bowed down to Bhumanand Tirtha, the Ganges of hymns flowed
ब्रह्मलीन भूमानंद तीर्थ की पुण्यतिथि पर केदारघाट स्थित भूमा अध्यात्मपीठ में सविधि पूजन हुआ। स्वामी अच्युतानंद तीर्थ के सानिध्य व तपोनिष्ठ साधक सर्वेश्वर ब्रह्मचारी के संयोजन में विविध अनुष्ठान हुए। सांसद एवं दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष मनोज तिवारी ने भी गुरुदेव का आशीर्वाद लिया। उन्होंने भजनों से गुरु बंदगी की। दंडी स्वामियों व बटुकों ने पूजाकर उनको नमन किया। भंडारे में प्रसाद ग्रहण किए। उनको दान-दक्षिणा व वस्त्र दिया गया। स्वामी अच्युतानंद तीर्थ ने आशीर्वचन में कहा कि जीव का कल्याण ईश्वर भक्ति से ही संभव है। संगीत संध्या में कलाकारों ने भजनों की अमृतवर्षा की। मनोज तिवारी ने गुरु महिमागान किया। विजय कपूर ने भी भजनों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। युवा संगीतकार जलज पाठक ने भी भजन सुनाया। पूजन में सुभाष, सतीश चंद्र मिश्र, राधेश्याम, पप्पू, सुनील कष्टवाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed