{"_id":"63d6ccb729067013e25c926b","slug":"born-raghurai-congratulations-echoed-in-gyanvapi-firecrackers-burstborn-raghurai-congratulations-echoed-in-gyanvapi-firecrackers-burst-varanasi-news-vns6961032138-2023-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: जन्मे रघुराई, ज्ञानवापी में गूंजी बधाई, छूटे पटाखे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: जन्मे रघुराई, ज्ञानवापी में गूंजी बधाई, छूटे पटाखे
विज्ञापन
ज्ञानवापी के प्रांगण में रघुराई के जन्म पर बधाई गूंज उठी। पूरे परिसर में रामजन्म का उल्लास छलक उठा और श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम का जय घोष किया। हर-हर महादेव और जय श्रीराम के जयघोष से पूरा परिसर गूंजता रहा। सोहर गीतों के साथ ही पटाखे भी छोड़े गए।
श्री काशी विश्वनाथ धाम परिसर में रविवार को श्री काशी सत्संग मंडल की ओर से आयोजित रामचरित मानस नवाह्न पाठ के दूसरे दिन राम जन्म हुआ। जैसे ही दोपहर में 12 बजे बाबा विश्वनाथ के धाम में श्रीराम का जन्म हुआ, पूरा परिसर राममय हो उठा। डमरू की निनाद के साथ प्रभु श्रीराम के बाल स्वरूप की आरती उतारी गई। 151 भूदेवों ने मानस पाठ किया।
मुख्य अतिथि सूचना आयुक्त सुभाष चंद्र सिंह थे। स्वागत सूर्यलाल व्यास ने किया। इस दौरान अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अभय कृष्ण तिवारी, सुभाष चंद्र तिवारी, जिला जज सोनभद्र संजय हरीश शुक्ला आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता महामंडलेश्वर आशुतोषानंद गिरी महाराज ने की। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाले लोगों को काशी गंगा मानस रत्न अलंकरण से सम्मानित किया गया।