{"_id":"5fd8c7f38ebc3e40a443a5b3","slug":"bomb-at-varanasi-babatpur-airport-security-forces-alert-cordon-the-premises","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: एयरपोर्ट पर बम मिलने की सूचना पर हड़कंप, सुरक्षा बलों ने घेरा परिसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: एयरपोर्ट पर बम मिलने की सूचना पर हड़कंप, सुरक्षा बलों ने घेरा परिसर
Tue, 15 Dec 2020 07:58 PM IST
विचित्र सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: विचित्र सिंह
Updated Tue, 15 Dec 2020 07:58 PM IST
विज्ञापन
बम मिलने की सूचना पर सुरक्षा बल अलर्ट।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के मुख्य टर्मिनल भवन के आगमन क्षेत्र में बम की सूचना पर हड़कंप मच गया। लाइफ जैकेट पहने सीआईएसएफ जवानों ने आगमन क्षेत्र को रस्सी से घेरते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी। एकबारगी यह देख यात्री भी चौंक गए। हालांकि जब उन्हें सुरक्षा अफसरों द्वारा बताया गया कि यह मॉक ड्रिल है तब जाकर राहत की सांस लिए।
विज्ञापन
मंगलवार अपराह्न साढ़े तीन बजे सीआईएसएफ जवानों को मुख्य टर्मिनल भवन के आगमन क्षेत्र में लावारिस बैग में विस्फोटक होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही जवानों ने उक्त स्थान पर घेराबंदी करने के साथ ही तत्काल कंट्रोल रूम को सूचित किया। इसके बाद सभी सिक्योरिटी यूनिट को सतर्क किया गया। डाग स्क्वायड व बम डिस्पोजल यूनिट टीम के पहुंचने से पहले ही बैग को बालू से भरी बोरियों से जवानों ने घेर लिया और रस्सी से आगमन क्षेत्र में बैरिकेडिंग कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
मौके पर पहुंची डाग स्क्वायड टीम ने तय किया कि बैग में कोई विस्फोटक नहीं है। हालांकि बीटीसीवी और आरओवी मशीन द्वारा जांच के साथ ही सुरक्षा जैकेट पहने हुए जवानों ने बैग की विधिवत जांच पड़ताल की। इस दौरान भारी फोर्स देखकर यात्रियों में भी भय का माहौल था। जब कंट्रोल रूम से सूचना प्रसारित हुई कि सुरक्षा व्यवस्था जांचने को मॉक ड्रिल किया जा रहा है तब यात्रियों ने राहत की सांस ली।
इसके बाद सुरक्षा व एयरपोर्ट अधिकारियों ने कांफ्रेंस हाल में बैठक कर मॉक ड्रिल की समीक्षा की। एयरपोर्ट निदेशक आकाशदीप ने सभी सुरक्षा एजेंसियों से रिपोर्ट ली। मॉक ड्रिल के विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा करते हुए कहा कि भविष्य में विस्फोटक मिलने पर स्तिथि को और बेहतर ढंग से कम से कम क्षति के साथ संभाला जा सके। इस पर कार्य करने की जरूरत है।