{"_id":"6a1c11513dc45017980667a5","slug":"bodies-of-two-children-found-in-mirzapur-missing-village-plunged-into-mourning-police-investigation-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में मिली दो बच्चों की लाश: 24 घंटे से थे लापता, गांव में छाया मातम; इन बिंदुओं पर पुलिस की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में मिली दो बच्चों की लाश: 24 घंटे से थे लापता, गांव में छाया मातम; इन बिंदुओं पर पुलिस की जांच
Sun, 31 May 2026 04:15 PM IST
Aman Vishwakarma
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
Published by: Aman Vishwakarma
Updated Sun, 31 May 2026 04:15 PM IST
सार
Mirzapur News: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में तालाब से दो बच्चों की लाशें निकाली गईं। सूचना पाकर माैके पर अदलहाट थाने की पुलिस भी पहुंच गई। जांच-पड़ताल की जा रही है कि यह हादसा कैसे हुआ?
विज्ञापन
तालाब के पास जुटी भीड़।
- फोटो : संवाद
विस्तार
UP News: मिर्जापुर के अदलहाट थाना क्षेत्र के देवलासी गांव में शनिवार की दोपहर से लापता दो मासूम बच्चों के शव देर रात गांव के पास स्थित खेत-तालाब से बरामद किए गए। जानकारी के अनुसार, दोनों बच्चे दोपहर के समय गांव के पास तालाब में नहाने गए थे, इसी दौरान गहराई का अंदाजा न लग पाने के कारण दोनों डूब गए। काफी देर तक घर न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से तलाश अभियान चलाया, जिसके बाद देर रात दोनों बच्चों के शव तालाब से बाहर निकाले गए। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा आगे की विधिक कार्रवाई में जुट गई है। प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन