फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Boating started again in Ganga in varanasi water police gave permission with these conditions

Varanasi: गंगा में फिर शुरू हुआ नाव संचालन, इन शर्तों के साथ जल पुलिस ने दी अनुमति

Wed, 16 Aug 2023 07:22 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 16 Aug 2023 07:22 PM IST
सार

वाराणसी में गंगा में नौका संचालन फिर से शुरू हो गया है। गंगा के घटते जलस्तर को देखते हुए जल पुलिस ने नौका संचालन पर लगाए गए प्रतिबंध को हटा लिया है। इस फैसले के बाद जहां नाविकों में खुशी का माहौल है तो वहीं दूसरी तरफ पर्यटक भी गदगद हैं।

विज्ञापन
Boating started again in Ganga in varanasi water police gave permission with these conditions
गंगा में बढ़ाव के कारण नौकायन पर लगी थी रोक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के वाराणसी आने वाले पर्यटकों के अच्छी खबर है। गंगा में बाढ़ के कारण बंद हुए नाव संचालन को फिर से शुरू कर दिया गया है। गंगा के घटते जलस्तर को देखते हुए जल पुलिस ने नौका संचालन पर लगाए गए प्रतिबंध को हटा लिया है। इससे न सिर्फ पर्यटक फिर से गंगा में सैर कर पा रहे बल्कि कई दिनों से रोजी-रोटी के संकट से जूझ रहे नाविकों के चेहरे भी खिल गए। गंगा के जलस्तर में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। हांलांकि घाटों का आपसी संपर्क अभी भी बहाल नहीं हुआ है। 

विज्ञापन


नाविक प्रमोद मांझी ने बताया कि करीब दो सप्ताह से नौका संचालन बंद था। गंगा का जलस्तर कम होने पर हमने नौका संचालन की अनुमति मांगी थी। अनुमति मिल गई है। हम सुरक्षा निर्देशों का पालन करते हुए गंगा में नावों का संचालन करेंगे। इसके अलावा जो पर्यटक बिना नाव का सैर किए वापस चले जा रहे थे। उनमें भी अब खुशी का माहौल है। 
विज्ञापन

ये भी पढ़ें:  नेपाल से रीवा जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस में लगी भीषण आग, लोगों ने कूदकर बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन

नाव संचालन की शर्त

सुबह पांच बजे से शाम छह बजे तक नौका संचालन शुरू करने से पहले जल पुलिस ने नाविकों को सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की सलाह दी। कहा कि नाव पर अभी क्षमता से कम ही सवारी बैठाएं। नाव पर लाइफ जैकेट जरूर रखें।   जल पुलिस प्रभारी मिथिलेश यादव ने कहा कि नाविकों को जागरूक करने और सुरक्षा निर्देशों का पालन कराने के लिए गंगा में पेट्रोलिंग की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed