{"_id":"5f650a0e8ebc3eb72c52ae39","slug":"boating-in-ganga-city-news-vns5480630131","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा में फिर से शुरू हुआ नौका संचालन, नाविकों के खिले चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा में फिर से शुरू हुआ नौका संचालन, नाविकों के खिले चेहरे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना की मार झेल रहे नाविकों के चेहरे पर फिर से मुस्कान लौट आई है। नौका संचालन की अनुमति मिलने के बाद नाविकों ने शुक्रवार को गंगा की लहरों पर नावों को उतार दिया। पहला दिन होने के कारण पर्यटक तो काफी कम रहे लेकिन नाविक समाज प्रसन्न है। कोरोना प्रोटोकाल का पालन करते हुए नौका संचालन शुरू हो गया है।
शुक्रवार की सुबह नाविक समाज के लिए खुशखबरी लेकर आई। कोरोना संक्रमण और बाढ़ के कारण नौका संचालन का प्रतिबंध झेल रहे नाविकों ने नौका संचालन शुरू कर दिया। दूरदराज से आए लोग नौकायन शुरू होने के बाद नाव पर सफर कर गंगा उस पार रेती पर भी घूमने पहुंचे। नौकायन पर प्रतिबंध हटने के बाद से ही नौका संचालकों में खुशी है कि अब घाट पर वही पुरानी रौनक लौट आएगी। कमाई शुरू होने से भुखमरी का संकट झेल रहा नाविक समाज की जिंदगी अब पटरी पर लौटेगी। हालांकि गंगा घाटों पर गंदगी और सिल्ट होने के कारण नाविकों, पर्यटकों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। गंगा नदी में उफान शुरू होने के बाद 26 अगस्त को जिलाधिकारी ने गंगा में नौका संचालन पर प्रतिबंध लगा दिया था। 17 सितंबर को डीएम कार्यालय की ओर से केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट का आंकलन करने के बाद पाया गया कि गंगा का जलस्तर लगातार कम होने की उम्मीद है। इसके बाद अनुमति दे दी गई।