फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Boat starts after lockdown in ganga DM gave 2000 rupees to sailor after boating in varanasi

तीन महीने बाद काशी में लौटे गंगा पुत्र, डीएम ने नौकायन कर नाविक को दिए 2000 रुपये, कही ये बात

Tue, 23 Jun 2020 05:43 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 23 Jun 2020 05:43 PM IST
सार

  • वाराणसी में हर-हर महादेव के जयघोष से शुरू हुआ नौका संचालन।
  • तीन महीने बाद गंगा की लहरों पर उतरे नाविक, प्रशासन की अनुमति के बाद घाटों पर बढ़ी चहल-पहल।
  • नौका संचालन के लिए मास्क और सैनिटाइजर होगा जरूरी।

विज्ञापन
Boat starts after lockdown in ganga DM gave 2000 rupees to sailor after boating in varanasi
गंगा में नाव चलना शुरू। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

वाराणसी में हर-हर महादेव के जयघोष के साथ मंगलवार को गंगा में नौका का संचालन शुरू हो गया। नाविकों ने तीन महीने के बाद गंगा में अपनी-अपनी नावें उतारीं। सुरक्षा मानकों के साथ और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए नावों के संचालन की मंजूरी जिला प्रशासन ने दी है। जल पुलिस को संचालन के निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विज्ञापन

मंगलवार को दशाश्वमेध घाट पर नाविकों ने गंगा मइया की पूजा-अर्चना की। इस मौके पर खुद डीएम कौशलराज शर्मा भी पहुंचे। उन्होंने नाविकों के हाथों प्रसाद भी खाया। इसके बाद नाव की सवारी भी की। नाविक शंभू साहनी से जब डीएम ने किराया पूछा तो उसने सौ रुपये बताए। इस पर डीएम ने नाविक शंभू साहनी को 2000 रुपये दिए। लेकिन शंभू ने इसे मेहनत से ज्यादा बताते हुए सिर्फ 100 रुपये स्वीकारने की बात कही। तब डीएम ने कहा, यह पैसे बच्चों के लिए है। आज बच्चों के लिए मिठाई लेकर घर जाना, आज खुशी का दिन है।
विज्ञापन



बनारस नौकायान सेवा समिति के अध्यक्ष शंभू नाथ निषाद ने बताया कि हम नाविक समाज के लोग नाव व मां गंगा की पूजा-अर्चना कर रहे थे। तभी डीएम कौशलराज शर्मा आ गए। उन्होंने प्रसाद ग्रहण कर हम सभी को नई शुरुआत का आशीर्वाद दिया। बता दें कि 22 मार्च से गंगा में जिला प्रशासन द्वारा नाव संचालन रोक दी गई थी। इसके चलते नाविकों के परिवारों पर भुखमरी का संकट खड़ा हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

मास्क और सैनिटाइजर होगा जरूरी
नौका संचालन के लिए मास्क और सैनिटाइजर जरूरी होगा। 40 की क्षमता वाली नाव पर पांच से सात पर्यटक ही बैठ सकेंगे। हैंड सैनिटाइज करके और मास्क लगाकर ही नाव में बैठने की अनुमति दी जाएगी। नाविक समाज ने खुद से भी पर्यटकों के लिए इंतजाम किए हैं, अगर किसी के पास मास्क और सैनिटाइजर नहीं होगा तो वह उपलब्ध कराएंगे। नावें सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक ही चलेंगी।

नजर आया उत्साह, कम हुआ दर्द
नौका संचालन शुरू होने से नाविक समाज ने राहत की सांस ली है। उनका कहना है कि अब उनका दर्द कुछ कम होगा। हालांकि इस समय पर्यटकों की संख्या नाममात्र की है। इस दौरान छोटे-मोटे अनुष्ठान वाले और स्थानीय लोग ही घाटों पर आ रहे हैं। नौका विहार की अनुमति मिलने के बाद गंगा पुत्र कहे जाने वाले नाविकों में उत्साह का माहौल है। उन्हें लगता है जो तीन महीने जो दर्द झेला है उससे कुछ हद तक उन्हें मुक्ति मिलेगी।

सपा नेताओं ने खिलाई मिठाई, दी बधाई
समाजवादी पार्टी युवजन सभा के जिलाध्यक्षा किशन दीक्षित के नेतृत्व में पहुंचे सपा नेताओं ने भी नाविक समाज को बधाई दी। मांझियों ने मिठाई खिलाकर किशन दीक्षित का आभार जताया। गौरतलब है कि दो दिन पूर्व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बनारस के मांझियों का दर्द सुना था। उन्होंने उनकी हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया था। इस दौरान प्रदीप साहनी, दुर्गा मांझी, पप्पू साहनी, अजय साहनी, तन्ना साहनी, शंभु साहनी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed