{"_id":"59a26e174f1c1bad248b456d","slug":"blue-whale-game-will-stop-completely-says-manoj-sinha","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लू व्हेल गेम पर लगेगी पूरी तरह से रोक : मनोज सिन्हा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लू व्हेल गेम पर लगेगी पूरी तरह से रोक : मनोज सिन्हा
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Sun, 27 Aug 2017 12:30 PM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम का उद्घाटन करते केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा
- फोटो : अमर उजाला
संचार राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने मोबाइल टॉवरों से हो रहे रेडिएशन और इसकी वजह से खतरनाक बीमारियां होने की आशंका को सिरे से खारिज कर दिया।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री ने कहा, फिर भी अगर किसी को इस बारे में कोई शक है तो वह ‘तरंग संचार’ एप से इस बारे में ज्यादा जानकारी हासिल कर सकता है। उन्होंने कहा कि ब्लू व्हेल गेम पर पूरी तरह से रोक लगेगी।
एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सिन्हा ने कहा कि अगर किसी को अपने आसपास स्थित मोबाइल टॉवर से रेडिएशन होने की आशंका है तो वह इस एप पर जाकर उसके रेडिएशन सहित अन्य जानकारी चेक कर सकता है।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अगर किसी को अपने बेडरूम और किचेन में रेडिएशन चेक कराना है तो वह चार हजार रुपये विभाग में जमा कराएं। विभागीय अधिकारी चेक कर अपनी रिपोर्ट देंगे। रिपोर्ट के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि प्रावधान किया गया है कि अगर किसी टॉवर का रेडिएशन ज्यादा पाया जाएगा तो पहली बार में संबंधित कंपनी पर 10 लाख रुपये की पेनाल्टी और चेतावनी दी जाती है। दूसरी बार केवल टॉवर ही नही उखाड़ा जाता बल्कि सख्त से सख्त कार्रवाई भी की जाएगी।
इंटरनेट पर किशोरों को आत्महत्या के लिए उकसाने वाले ब्लू व्हेल गेम की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि इस पर पूरी तरह से रोक लगाने की तैयारी चल रही है। इंटरनेट के दुरुपयोग पर रोक लगाने के लिए भी कड़े नियम बनाए जा रहे हैं।