फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Blood transplant of children suffering from Thalassemia will be in BHU hospital 60 samples sent to Delhi for test

राहत: बीएचयू अस्पताल में होगा थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों का ब्लड ट्रांसप्लांट, 60 सैंपल जांच के लिए दिल्ली भेजे गए

Sat, 11 Dec 2021 12:56 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 11 Dec 2021 12:56 AM IST
सार

बीएचयू बाल रोग विभाग की प्रोफेसर और थैलेसीमिया रोग की विशेषज्ञ प्रो. विनीता गुप्ता ने बताया कि यह एक अनुवांशिक बीमारी है। इसका अंतिम उपचार रक्त ट्रांसप्लांट ही है। 

विज्ञापन
Blood transplant of children suffering from Thalassemia will be in BHU hospital 60 samples  sent to Delhi for test
ट्रॉमा सेंटर परिसर स्थित बोन मैरो ट्रांसप्लांट में आयोजित एक कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएचयू अस्पताल में अब थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों का ब्लड ट्रांसप्लांट किया जा सकेगा। यह सुविधा अब तक नहीं होने से बच्चों को परेशान होना पड़ता था। जल्द ही यहां यह सुविधा शुरू होगी। ट्रॉमा सेंटर परिसर स्थित बोन मैरो ट्रांसप्लांट में आयोजित एक कार्यक्रम में 35 बच्चों का पंजीकरण किया गया। करीब 60 लोगों का ब्लड सैंपल लेकर जांच कराई जाएगी। इसके बाद ट्रांसप्लांट कराया जा सकेगा।

विज्ञापन


बीएचयू बाल रोग विभाग की प्रोफेसर और थैलेसीमिया रोग की विशेषज्ञ प्रो. विनीता गुप्ता ने बताया कि यह एक अनुवांशिक बीमारी है। इसमें बच्चों की सेहत पर बहुत अधिक ध्यान देने की जरूरत है। इसमें बच्चों का खून हर सप्ताह नियमानुसार बदलना पड़ता है। यह लंबे समय तक चलने वाली प्रक्रिया है। इसका अंतिम उपचार रक्त ट्रांसप्लांट ही है।
विज्ञापन


प्रो. विनीता ने बताया कि शुक्रवार को बच्चों का पंजीकरण कर माता-पिता और संबंधियों को मिलाकर कुल 60 लोगों का सैंपल लिया गया। इसे जांच के लिए दिल्ली भेजा गया है। तीन से चार सप्ताह में रिपोर्ट आएगी। कार्यक्रम में आईएमएस निदेशक प्रो. बीआर मित्तल, प्रो. अशोक कुमार, ट्रामा सेंटर प्रभारी प्रो. सौरभ सिंह, प्रो. संजीव गुप्ता, डा. संदीप कुमार, डॉ. एसके सिंह मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः बीएचयू: नियुक्ति के 28 दिन बाद विश्वविद्यालय पहुंचे कुलपति प्रो. सुधीर कुमार जैन, शनिवार को ग्रहण करेंगे कार्यभार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed