फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Blood smuggler caught by Chandauli police, used to buy from Banaras and sell it at double price in Bihar

चंदौली: पुलिस के हत्थे चढ़ा ब्लड तस्कर, बनारस से खरीदकर बिहार में दोगुने दामों पर बेचता था

Wed, 28 Jul 2021 07:38 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: हरि User Updated Wed, 28 Jul 2021 07:38 PM IST
सार

वाराणसी के लहुराबीर से ब्लड खरीदने के बाद बिहार के मोहनियां और यूपी के गाजीपुर के दिलदारनगर स्थित निजी अस्पताल में बेचता था। तस्करी के तार चंदौली के एक निजी नर्सिंग होम से भी जुड़े होने की बात सामने आई है। 

विज्ञापन
Blood smuggler caught by Chandauli police, used to buy from Banaras and sell it at double price in Bihar
ब्लड से गिरफ्तार पंकज तिवारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के चंदौली में पुलिस ने एक ब्लड तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से तीन यूनिट ब्लड बरामद हुआ। सदर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार की देर रात नगर के बबुुरी मोड़ के समीप जांच के दौरान एक व्यक्ति को तीन यूूनिट ब्लड के साथ गिरफ्तार किया। जबकि बाइक पर बैठा दूसरा व्यक्ति पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि वाराणसी के लहुराबीर से ब्लड खरीदने के बाद बिहार प्रांत के मोहनियां व गाजीपुर के दिलदारनगर स्थित नर्सिंग होम में अधिक दाम पर बेचता है। इसमें चंदौली के एक निजी नर्सिंग होम संचालक से संबंध होने का मामला सामने आया है। 

विज्ञापन


सदर कोतवाल अशोक मिश्रा मंगलवार की देर रात बबुरी मोड़ के पास वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान एक बाइक से दो लोग पहुंचे। अचानक पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे, हालांकि पुलिसकर्मियों ने घेरकर बाइक चला रहे युवक को पकड़ लिया। इस दौरान अंधेरे का फायदा उठाते हुए पीछे बैठा व्यक्ति फरार हो गया।

विज्ञापन

तस्करी के तार गाजीपुर से भी जुड़े

गिरफ्तार आरोपी की पहचान हथियानी गांव निवासी पंकज तिवारी के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उसके पास के तीन पैकेट में 600 ग्राम ब्लड मिला। एक पैकेट पर ए पॉजिटिव व दो पैकेट पर ओ पॉजिटिव ग्रुप लिखा है। पुलिस उसे पकड़कर थाने ले आई और कड़ाई से पूछताछ की।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि वाराणसी के लहुराबीर से दो-दो हजार रुपये यूनिट के हिसाब से ब्लड खरीदा था। बिहार प्रांत के मोहनियां स्थित एक नर्सिंग होम और गाजीपुर के दिलदारनगर में निजी अस्पताल में चार-चार हजार रुपये में बेचने के लिए सौदा किया था। बताया कि अस्पताल वाले मरीजों को एक यूनिट ब्लड चढ़ाने के लिए 10-10 हजार रुपये वसूलते हैं। 

कोतवाल अशोक मिश्रा ने बताया कि फरार आरोपी की पहचान हथियानी निवासी भोला के रूप में हुई है। मामले की छानबीन के साथ ही दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जिले के निजी नर्सिंग होम से भी तस्करों के कनेक्शन के बारे में पता लगाया जा रहा है। पुलिस टीम में मनोज पांडेय, कांस्टेबल राहुल यादव, अनिल यादव शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed