{"_id":"66a0c636299ed84a820362a7","slug":"blood-donation-camp-will-be-organized-on-july-26-at-bhu-hospital-trauma-center-on-kargil-vijay-diwas-2024-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीवन का दीजिए उपहार: रक्तदान कर बन सकेंगे महादानी, मरीजों को दे सकेंगे नया जीवन; यहां लगेगा कैंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीवन का दीजिए उपहार: रक्तदान कर बन सकेंगे महादानी, मरीजों को दे सकेंगे नया जीवन; यहां लगेगा कैंप
Wed, 24 Jul 2024 02:45 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Wed, 24 Jul 2024 02:45 PM IST
सार
कारगिल विजय दिवस पर बीएचयू अस्पताल, ट्रॉमा सेंटर में 26 जुलाई को रक्तदान शिविर लगेगा। इस दौरान रक्तदाताओं को फाउंडेशन और ब्लड बैंक की ओर से प्रशस्ति पत्र मिलेगा।
विज्ञापन
ब्लड डोनेशन
- फोटो : freepik.com
विस्तार
धरती पर रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। इसलिए लोगों को रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। अगर आप ऐसा करना चाहते हैं तो कारगिल विजय दिवस पर ये नेक पहल कर सकते हैं। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से 26 जुलाई को बीएचयू अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर व दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से हर साल कारगिल विजय दिवस पर शहीदों की याद में रक्तदान शिविर लगाया जाता है। इसका उद्देश्य यह है कि अस्पतालों में भर्ती जरूरतमंद मरीजों को इलाज के दौरान उस समय भी खून मिल सके, जब उनके पास कोई डोनर नहीं रहता है।
विज्ञापन
पिछले सालों की तरह इस साल भी अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रक्तदान शिविर लगाया जा रहा है। बीएचयू अस्पताल के साथ ही ट्रॉमा सेंटर में भी सुबह 9 बजे से 3 बजे तक शिविर लगाया जाएगा। इसमें रक्तदान करने वालों को अमर उजाला फाउंडेशन और ब्लड बैंक की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर उनका उत्साह बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
क्या बोले डॉक्टर
रक्तदान करना सबसे पुनीत कार्य है। किसी भी स्वस्थ व्यक्ति को शिविरों में पहुंचकर रक्तदान करना चाहिए। यह भी जानना जरूरी है कि अगर कोई एक यूनिट रक्तदान करता है तो उससे चार लोगों की जान बचाई जा सकती है। रक्तदान करने के बाद कोई परेशानी नहीं आती है। -डॉ. एसके सिंह, सीएमओ, बीएचयू स्वास्थ्य केंद्र