फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   blood donation camp for gandhi jayanti

गांधी जयंती पर किया 50 यूनिट रक्तदान

Sat, 03 Oct 2020 01:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
blood donation camp for gandhi jayanti
गांधी जयंती के अवसर पर जगह-जगह लोगों ने 50 यूनिट रक्तदान कर जरूरतमंदों की जान बचाने और इसके लिए दूसरों को भी प्रेरित करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

रोटरेक्ट क्लब वाराणसी शिवगंगा और ब्लड कनेक्ट सोसायटी द्वारा संसिद्धि क्रिएशंस महमूरगंज में आयोजित रक्तदान शिविर में 20 यूनिट रक्तदान हुआ। संस्थापक अध्यक्ष अविजित सोनी ने बताया कि कोरोना काल में जहां ब्लड बैंक में खून की कमी है ऐसे में इस को पूरा करने की जिम्मेदारी भी युवाओं की है। शिविर में खुशबू घाघरानी, अब्दुल, विनायक, प्रदीप, शांभवी सोनी आदि मौजूद रहे। उधर ट्रामा सेंटर बीएचयू में गांधी जयंती के अवसर पर 30 यूनिट रक्तदान हुआ। ट्रामा सेंटर प्रभारी प्रो. संजीव गुप्ता की देखरेख में ट्रामा सेंटर सुपरस्पेशलिटी चिकित्सालय के कर्मचारियों ने रक्तदान किया। शिविर में डॉ. शशि प्रकाश मिश्रा, किरन मिश्रा, डॉ. किशलय भारतीय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed