{"_id":"59733ce24f1c1b5e148b4ade","slug":"blood-donation-camp-by-amar-ujala-and-bhu","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला और बीएचयू के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर 26 को ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला और बीएचयू के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर 26 को
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Sat, 22 Jul 2017 05:24 PM IST
विज्ञापन
70 से 100 लोगों के रक्त की जरूरत को रोजाना पूरा कर रहा बीएचयू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसी का जीवन बचाने से बड़ा पुण्य और कुछ भी नहीं। रक्तदान के महायज्ञ में आपकी आहुति किसी को नया जीवन दे सकती है। भ्रांतियों को दूर करते हुए, संकोच छोड़कर जो लोग रक्तदान करते हैं, वो परमार्थ का फल पाते हैं।
हर महीने बीएचयू स्थित सर सुंदरलाल अस्पताल के ब्लड बैंक और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) में करीब छह हजार यूनिट ब्लड रक्तदान से मिलता है लेकिन जरूरत इससे कहीं अधिक की होती है।
अमर उजाला फाउंडेशन ने इसी उद्देश्य से रक्तदान को महायज्ञ मानते हुए अभियान चलाया है जिससे जरूरतमंदों को समय पर रक्त मिल सके और रक्त के अभाव में उनकी जान नहीं जाए।
विज्ञापन
इसी जरूरत को पूरा करने के लिए 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन बीएचयू ब्लड बैंक और आईआईटी बीएचयू के लिंबडी हॉस्टल में किया जा रहा है। तो आइए, रक्तदान को लेकर भ्रांतियों से डरें नहीं, संकोच छोड़ें और रक्तदान के पुण्य कर्म में भागीदारी सुनिश्चित करें।
इलाज के लिए बनारस में पूर्वांचल ही नहीं कई प्रदेश से लोग आते हैं। बीएचयू में रोजाना करीब 70 से सौ लोगों को रक्त की जरूरत पड़ती है। हालांकि ब्लड बैंक में पर्याप्त मात्रा में ब्लड तो उपलब्ध रहता है लेकिन समस्या ब्लड ग्रुप की होती है। निगेटिव ब्लड ग्रुप जल्दी नहीं मिलते। बीएचयू ब्लड बैंक की ओर से थैलीसीमिया, हीमोफीलिया, एचआईवी, जननी सुरक्षा योजना के तहत महिलाओं, कैदियों को बिना रिप्लेसमेंट के रक्तदान किया जाता है।
इसी तरह आईएमए में हर महीने करीब 300 से अधिक खून व प्लेटलेट्स बिना डोनर वाले जरूरतमंदों को दिया जाता है। यहां भी हर महीने तीन हजार से यूनिट रक्त की जरूरत होती है। वहीं मंडलीय अस्पताल में हर दिन 15-20 लोगाें को रक्त की जरूरत होती है।

अमर उलाला फाउंडेशन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बीएचयू अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ओपी उपाध्याय ने कहा कि रक्तदान की सबसे बड़ी बात ये है कि धर्म मजहब से परे ये खून का रिश्ता जोड़ता है। रक्तदान करने वाले को पता भी नहीं होता कि उसका लहू किस को चढ़ाया जाएगा। यह मानवता की सबसे अनोखी बानगी है। सभी को इस पुण्य में भागीदार बनना चाहिए।
यहां कराएं पंजीकरण
9452111958----वॉटस एप का सिंबल
8392945723-----मोबाइल का सिंबल
ई-मेल-आईडी- vns-cityreporter@vns.amarujala.com
इन्होंने कराया पंजीकरण
रक्तदान के लिए पंजीकरण के पहले दिन संगीता, बिंदिया (हरहुआ), सुमित जायसवाल (पिपलानी कटरा), मनीष गुप्ता (औसानगंज), कैलाश डिडवानिया (महमूरगंज), अविनाश पटेल (मोहन सराय), शाश्वत चौरसिया, श्रीकांत गोविंद (बीएचयू), और भाग्यश्री मौर्या (धर्मशीलनगर बीएचयू) ने 26 जुलाई को महादान करने का संकल्प लिया।