फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Blood bank and vaccination center at IMA to be expanded; facilities to be enhanced as well

Varanasi News: आईएमए में ब्लडबैंक, टीकाकरण केंद्र का होगा विस्तार, सुविधाएं भी बढ़ेंगी

Thu, 27 Aug 2026 02:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Blood bank and vaccination center at IMA to be expanded; facilities to be enhanced as well
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) बनारस शाखा में सात मंजिला भवन बनाए जाने के लिए बुधवार को भूमि पूजन हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पदाधिकारियों ने पूजन कराया। नए भवन के बाद आईएमए ब्लड बैंक और टीकाकरण केंद्र का विस्तार होगा।
विज्ञापन

आईएमए कैंपस में वर्तमान समय में जहां ऑफिस और ब्लड बैंक का संचालन हो रहा है, उसके सामने की तरफ बने भवन को गिराकर यहीं पर नया भवन बनाया जाएगा। आईएमए के अध्यक्ष डॉ. अनुराग टंडन, सचिव डॉ. एके त्रिपाठी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन कराया। सचिव डॉ. त्रिपाठी ने बताया कि जो सात मंजिला भवन बनाया जाएगा, उसमें डॉक्टरों की मीटिंग के लिए काॅन्फ्रेेंस हाॅल बनाया जाना है। इस समय जो टीकाकरण केंद्र चल रहा है, उसका भी विस्तार किया जाएगा। इसके साथ ही ब्लड बैंक, ऑक्सीजन बैंक सहित अन्य सेवाओं को भी लोगों की जरूरत के हिसाब से बढ़ाया जाएगा। कार्यक्रम में आईएमए के अध्यक्ष निर्वाचित प्रो. मनोज श्रीवास्तव, पूर्व अध्यक्ष डॉ. पीके तिवारी, डॉ. भानु शंकर पांडेय, डॉ. प्रभाकर शुक्ला, डॉ. अजित सैगल, डॉ. आलोक भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed