{"_id":"60e69584c2a6b1602637a4a9","slug":"block-pramukh-chunav-after-bjp-apna-dal-announce-candidate-list-of-block-pramukh-candidate","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लॉक प्रमुख चुनाव: वाराणसी में अब अपना दल ने खोले पत्ते, भाजपा पहले ही घोषित कर चुकी है अपने उम्मीदवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लॉक प्रमुख चुनाव: वाराणसी में अब अपना दल ने खोले पत्ते, भाजपा पहले ही घोषित कर चुकी है अपने उम्मीदवार
Thu, 08 Jul 2021 11:36 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 08 Jul 2021 11:36 AM IST
सार
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को वाराणसी में ब्लॉक प्रमुख के प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। गुरुवार को सहयोगी दल अपना दल (एस) ने प्रत्याशियों की सूची जारी की।
विज्ञापन
अपना दल की प्रत्याशी नगीना देवी और नूतन सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी में ब्लॉक प्रमुख चुनाव में भाजपा के बाद सहयोगी अपना दल (एस) ने भी अपने पत्ते खोल दिए हैं। अपना दल (एस) के खाते में आए बड़ागांव और आराजी लाइंस में बुधवार की देर रात प्रत्याशी घोषित कर दिया गए। बड़ागांव में नूतन सिंह और आराजी लाइंस में नगीना देवी को भाजपा-अपना दल (एस) का संयुक्त दावेदार बनाया गया है।
विज्ञापन
दरअसल, भाजपा ने बुधवार को काशीविद्यापीठ, हरहुआ, चोलापुर, चिरईगांव, सेवापुरी और पिंडरा ब्लॉक के प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी थी। इसमें बड़ागांव और आराजी लाइंस सहयोगी अपना दल (एस) के खाते में दे दी गई थी। अपना दल (एस) के जिलाध्यक्ष डॉ नरेंद्र पटेल ने बताया कि वाराणसी की दोनों सीट पर हमारी जीत तय है। अपना दल वाराणसी में मजबूती से चुनाव में है।
विज्ञापन
वाराणसी में भाजपा और अपना दल के प्रत्याशियों की सूची-
ब्लॉक का नाम आरक्षण प्रत्याशी
- काशी विद्यापीठ अन्य पिछड़ा वर्ग महिला रेनू पटेल
- चिरईगांव अनारक्षित अभिषेक सिंह चंचल
- चोलापुर अनुसूचित जाति महिला लक्ष्मीना कनौजिया
- पिंडरा अन्य पिछड़ा वर्ग धर्मेंद्र कुमार विश्वकर्मा
- सेवापुरी अन्य पिछड़ा वर्ग रीना कुमारी
- हरहुआ अनारक्षित विनोद कुमार उपाध्याय
- आराजी लाइंस महिला नगीना देवी
- बड़ागांव अनारक्षित नूतन सिंह