फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Block pramukh chunav 2021 BJP and Samajwadi party will compete in Varanasi for Block chief elections contenders collecting certificates of BDC members

ब्लॉक प्रमुख चुनाव: वाराणसी में भाजपा और सपा में रहेगी टक्कर, बीडीसी सदस्यों के प्रमाणपत्र जुटाने में जुटे दावेदार

Wed, 30 Jun 2021 02:26 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 30 Jun 2021 02:26 PM IST
सार

वाराणसी  में जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचन होने के बाद अब जिले में ब्लॉक प्रमुख चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि तीन जुलाई के बाद ब्लॉक प्रमुख के चुनाव की तारीख का एलान हो जाएगा।

विज्ञापन
Block pramukh chunav 2021 BJP and Samajwadi party will compete in Varanasi for Block chief elections  contenders collecting certificates of BDC members
मतदान (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

विस्तार

वाराणसी में जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचन के बाद ब्लॉक प्रमुख चुनाव की सरगर्मी बढ़ गई है। ब्लॉक प्रमुख के दावेदार बीडीसी सदस्यों के प्रमाणपत्र जुटाने में लगे हैं। प्रमाणपत्र के आधार पर ही वे अपने पक्ष के सदस्यों का आंकलन करेंगे। उधर भाजपा और सपा ने चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है, कांग्रेस और बसपा प्रत्याशी नहीं उतारेगी। उम्मीद जताई जा रही है कि तीन जुलाई के बाद ब्लॉक प्रमुख के चुनाव की तारीख का एलान हो जाएगा।

विज्ञापन


ब्लॉक प्रमुख पद पर जोड़तोड़ की राजनीति शुरू हो गई है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल और बसपा जिला अध्यक्ष नवीन भारत ने कहा कि इस बार कांग्रेस अपने प्रत्याशी नहीं उतारेगी। वहीं, भाजपा जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा और सपा जिला अध्यक्ष सुजीत यादव ने कहा कि प्रमुख के चुनाव की तैयारी चल रही है। तारीख का ऐलान होते ही प्रत्याशी घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन


ब्लाक प्रमुख की आठ में से तीन चिरईगांव, बड़ागांव, हरहुआ को छोड़कर बाकी पांच सीटें आरक्षित हैं। इन्हीं पांच ब्लॉकों पर टक्कर रहेगी। बड़ागांव पर सबकी निगाहें रहेंगी। चिरईगांव ब्लॉक में दावेदारी करने वाले एक प्रत्याशी चुनाव हार गए हैं। काशी विद्यापीठ ब्लाक प्रमुख में दो प्रमुख दावेदार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

चोलापुर ब्लाक सुरक्षित होने के चलते यहां दावेदारी ज्यादा नहीं है। पिंडरा ब्लॉक प्रमुख के लिए तीन दावेदार हैं। सेवापुरी ब्लॉक ओबीसी है। यहां कपसेठी हाउस एक महिला को निर्विरोध बीडीसी बना चुका है। इनकी दावेदारी तगड़ी मानी जा रही है। बड़ागांव ब्लाक प्रमुख का पद सामान्य होने से यहां दावेदारों की संख्या अधिक है। हरहुआ में तीन प्रमुख दावेदार हैं। तीनों निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed