फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Block extended at Kashi station Varanasi-Singrauli Express to run from PDD station chandauli

रेल यात्री कृपया ध्यान दें: काशी स्टेशन पर ब्लॉक बढ़ा, पीडीडीयू से चलेगी वाराणसी-सिंगरौली एक्सप्रेस

Tue, 15 Sep 2026 05:13 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, पीडीडीयू नगर/वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, पीडीडीयू नगर/वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Tue, 15 Sep 2026 05:13 PM IST
सार

नई व्यवस्था के तहत पटना जंक्शन-वाराणसी मेमू का संचालन पीडीडीयू जंक्शन तक ही किया जाएगा। इसी तरह वाराणसी से पटना जाने वाली ट्रेन पीडीडीयू जंक्शन से रवाना होगी।

विज्ञापन
Block extended at Kashi station Varanasi-Singrauli Express to run from PDD station chandauli
पीडीडीयू रेलवे स्टेशन। - फोटो : संवाद

विस्तार

काशी रेलवे स्टेशन पर कॉनकोर्स के फाउंडेशन निर्माण के लिए लिया गया ट्रैफिक ब्लॉक 27 दिनों के लिए बढ़ा दिया गया है। इसके चलते 10 अक्तूबर तक वाराणसी-सिंगरौली इंटरसिटी एक्सप्रेस का संचालन पीडीडीयू जंक्शन से किया जाएगा। कुछ ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है, जबकि आरा-वाराणसी मेमू को रद्द कर दिया गया है। 

विज्ञापन


पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि नई व्यवस्था के तहत पटना जंक्शन-वाराणसी मेमू का संचालन पीडीडीयू जंक्शन तक ही किया जाएगा। इसी तरह वाराणसी से पटना जाने वाली ट्रेन पीडीडीयू जंक्शन से रवाना होगी। वाराणसी की ओर जाने वाले यात्रियों को पीडीडीयू जंक्शन पर उतर कर आगे की यात्रा करनी होगी। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अप और डाउन दिशा में चलने वाली आरा-वाराणसी मेमू 10 अक्तूबर तक रद्द रहेगी। वहीं, शक्तिनगर-वाराणसी और सिंगरौली-वाराणसी एक्सप्रेस का संचालन भी वाराणसी के बजाय पीडीडीयू जंक्शन तक ही किया जाएगा। इससे यात्रियों को यात्रा से पहले ट्रेनों के बदले हुए संचालन की जानकारी लेने की सलाह दी गई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed