{"_id":"60e4aa66d61fbb484532618d","slug":"block-chief-elections-varanasi-police-alert-with-criminal-background-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लाक प्रमुख चुनाव: आपराधिक पृष्ठभूमि वालों पर वाराणसी पुलिस की पैनी नजर, पिछले चुनावों में खलल डालने वाले रडार पर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लाक प्रमुख चुनाव: आपराधिक पृष्ठभूमि वालों पर वाराणसी पुलिस की पैनी नजर, पिछले चुनावों में खलल डालने वाले रडार पर
Wed, 07 Jul 2021 12:58 AM IST
हरि User
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: हरि User
Updated Wed, 07 Jul 2021 12:58 AM IST
सार
क्षेत्र पंचायत सदस्यों को धमकाने के आरोपियों की भी कुंडली खंगालते हुए पूछताछ शुरू हो गई है। मतदान केंद्रों का क्षेत्राधिकारियों ने निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी में ब्लाक प्रमुख चुनाव की फिजा बिगाड़ने वालों से ग्रामीण पुलिस सख्ती से निपटेगी। ऐसे लोगों को चिन्हित करते हुए पुलिस ने निगरानी तेज कर दी है। खास कर आपराधिक पृष्ठभूमि वालों पर पुलिस की पैनी नजर है। पिछले चुनावों में खलल डालने वालों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों को धमकाने के आरोपियों की भी कुंडली खंगालते हुए पूछताछ शुरू हो गई है।
विज्ञापन
मंगलवार को सभी मतदान केंद्रों का क्षेत्राधिकारियों ने निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इलाकाई थानों को सुरक्षा के बाबत दिशा निर्देशित भी किया गया।
विज्ञापन
एसपी ग्रामीण अमित वर्मा ने बताया कि शांति पूर्ण व्यवस्था के तहत चुनाव संपन्न कराने के लिए दिशा निर्देशित किया गया है, बूथों की निगरानी के लिए अतिरिक्त फोर्स तैनात की गई है। गांवों में गश्त तेज कर दी गई है।
विज्ञापन