{"_id":"68a8d637aca8b13c8e0f28de","slug":"black-spots-in-the-district-increased-from-19-to-39-65-people-died-in-accidents-in-one-year-varanasi-news-c-194-1-son1002-133086-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: जिले में 19 से बढ़कर 39 हुए ब्लैक स्पॉट हादसों में एक साल में 65 लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: जिले में 19 से बढ़कर 39 हुए ब्लैक स्पॉट हादसों में एक साल में 65 लोगों की मौत
विज्ञापन
सोनभद्र। सफर कर रहे हैं तो जरा संभल कर ही चलिए। यहां की सड़कों पर 39 ब्लैक स्पॉट हैं। इन स्थानों पर अक्सर हादसे होते रहते हैं। पहले इनकी संख्या 19 थी। पहली छमाही में 53 फीसदी हादसे बढ़ने के बाद यातायात पुलिस और प्रशासन ने नए दुर्घटना बहुल क्षेत्र चिह्नित किए हैं। इन स्थानों पर नए सिरे से सुधार कार्य कराते हुए सुरक्षा प्रबंध को बेहतर बनाया जाएगा। पीडब्ल्यूडी और यातायात पुलिस को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सड़क हादसों में लगातार हो रही मौतों पर सरकार गंभीर है। हादसों को राेकने के लिए सड़कों की बनावट, उन पर सुरक्षा उपायों को विकसित करने पर जोर दिया जा रहा है। खास तौर से उन स्थानों को चिह्नित कर काम करने के निर्देश हैं, जहां अक्सर हादसे होते हैं।
पिछले वर्ष हुए हादसों के आधार पर जिले में ऐसे 19 स्थान ब्लैक स्पॉट के रूप में चिह्नित किए गए थे। यहां संबंधित संस्थाओं के माध्यम से संकेतक, कैट आई सहित अन्य कार्य कराए गए, मगर हादसों में कमी आने की बजाय संख्या लगभग दोगुनी हो गई।
विज्ञापन
वर्ष 2025 के पहले छमाही में हुए हादसों की रिपोर्ट के बाद जिले में नए सिरे से ब्लैक स्पॉट चिह्नित कराए गए हैं। अब इनकी संख्या 39 तक पहुंच गई है। इनमें 22 ब्लैक स्पॉट वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर ही हैं।
पिछले दिनों हुई सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में डीएम ने इन सभी स्थानों पर बार-बार हो रहे हादसों के कारण का अध्ययन कर वहां सुधार के उपाय कराने के निर्देश पीडब्ल्यूडी, यातायात पुलिस और परिवहन विभाग को दिए हैं। इसका सत्यापन भी कराया जाएगा और लापरवाही पर कार्रवाई भी होगी।