फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   black fungus in varanasi Operation of 39 patients in BHU so far and 14 of them lost eyes

ब्लैक फंगस का कहर: वाराणसी में अब तक 39 मरीजों का ऑपरेशन, इनमें 14 की निकालनी पड़ी आंख

Fri, 28 May 2021 01:02 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 28 May 2021 01:02 AM IST
सार

  बीएचयू में बुधवार रात से बृहस्पतिवार तक चार नए मामले सामने आए। अब मरीजों की संख्या बढ़कर 101 हो गई है। अस्पताल में सोमवार से लेकर बुधवार तक तीन दिन में डॉक्टरो ने 27 मरीजों के ऑपरेशन किए हैं, इसके पहले भी 12 ऑपरेशन हो चुके थे।

विज्ञापन
black fungus  in varanasi  Operation of 39 patients in BHU so far and 14 of them lost eyes
ब्लैक फंगस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के बीएचयू अस्पताल में ब्लैक फंगस से पीड़ित 101 लोगों में 15 की मौत हो चुकी है। जबकि 86 मरीजों का इलाज चल रहा है। अब तक जिन 39 लोगों के ऑपरेशन हुए हैं, उसमें ब्लैक फंगस की वजह से 14 मरीजों की आंख भी पूरी तरह खराब हो गई थी, जिसे ऑपरेशन के बाद निकालनी पड़ी।

विज्ञापन


उक्त जानकारी देते हुए नेत्र रोग विभाग के डॉ.आरपी मौर्या के मुताबिक, इसमें कुछ मरीजों के दायीं आंख तो कुछ के बायीं आंख में फंगस था। अस्पताल के एमएस प्रो. केके गुप्ता, डिप्टी एमएस प्रो. सौरभ सिंह की निगरानी में हुए ऑपरेशन के बाद मरीजों की सेहत में धीरे-धीरे उनकी सेहत में सुधार हो रहा है। अगर मरीजों की आंख नहीं निकाली जाती तो शायद उन्हें खतरा बढ़ जाता और जान जाने का भी खतरा था।
विज्ञापन


  बीएचयू में बुधवार रात से बृहस्पतिवार तक चार नए मामले सामने आए। अब मरीजों की संख्या बढ़कर 101 हो गई है। अस्पताल में सोमवार से लेकर बुधवार तक तीन दिन में डॉक्टरो ने 27 मरीजों के ऑपरेशन किए हैं, इसके पहले भी 12 ऑपरेशन हो चुके थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

70 बेड का बना नया वार्ड, अब 150 का हुआ पोस्ट कोविड वार्ड

ब्लैक फंगस के मरीजों के लिए बेडों की संख्या बढ़ाते हुए पोस्ट कोविड वार्ड के नीचे आयुर्वेद विंग में 70 बेड का नया वार्ड बनाया गया है। एमएस प्रो.केके गुप्ता ने बताया कि अब 150 बेड हो गए हैं। इसके पहले चेस्ट वार्ड और सुश्रुत वार्ड के 40-40 बेड को पोस्ट कोविड वार्ड बनाए गए हैं।

तीन दिन बाद भी नहीं मिला इंजेक्शन 
बीएचयू में भर्ती मरीजों के लिए तीन दिन पहले ही स्वास्थ्य विभाग ने 2000 इंजेक्शन की मांग की थी, लेकिन अब तक इंजेक्शन नहीं मिल पाया है। हालांकि अस्पताल की ओर से विकल्प के रूप में जरूरी टेबलेट दी जा रहीं हैं। लेकिन इंजेक्शन कब आएगा, इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed