फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BJP workers took out a tricolor march saluted the bravery of the army raised slogans

Varanasi News: भाजपा कार्यकर्तााओं ने निकाली तिरंगा यात्रा, सेना के शौर्य को दी गई सलामी, जमकर किया जयघोष

Fri, 16 May 2025 12:46 AM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Fri, 16 May 2025 12:46 AM IST
सार

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली और सेना के शौर्य को सलामी दी गई। इस दौरान हाथ में तिरंगा लेकर जयघोष किया गया और उत्साह प्रकट की गई। 
 

विज्ञापन
BJP workers took out a tricolor march saluted the bravery of the army raised slogans
भाजपा कार्यकर्तााओं ने निकाली तिरंगा यात्रा - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भाजपा नेताओं ने बृहस्पतिवार को तिरंगा चांदपुर चौराहे से तिरंगा यात्रा निकाली। इसमें भाजपा काशी क्षेत्र के पदाधिकारी, विधायक, एमएलसी, जनप्रतिनिधि व भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए। डीजे पर देशभक्ति गीतों के साथ भारत माता की जय... के उद्घोष के साथ कार्यकर्ता आगे बढ़ते रहे। इसी तरह जिले में अलग-अलग जगहों पर तिरंगा यात्रा निकाली गई।

विज्ञापन


मैदागिन से गोदौलिया तक निकाली गई तिरंगा यात्रा में राज्यमंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्रा दयालु, राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल शामिल रहे। राज्यमंत्री दयाशंकर मिश्रा ने कहा कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब दिया है। प्रधानमंत्री ने भी साफ कर दिया है कि यदि पाकिस्तान की ओर से गोली चली तो इधर से गोला चलेगा।
विज्ञापन


काशी क्षेत्र अध्यक्ष दिलीप पटेल ने कहा कि भारतीय सेना ने जिस बहादुरी और रणनीति से आपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया, उससे 140 करोड़ देशवासी गौरवांवित हैं। पिंडरा विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने कहा कि पाकिस्तान ने भारत की शांति व्यवस्था को बाधित करने की जो साजिश रची, उसे सेना ने अपने पराक्रम से विफल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक त्रिभुवन राम ने कहा कि भारतीय सेना की कारवाई से भारत का मान सम्मान बढ़ा है। भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि भारतीय सेना ने इस एयर स्ट्राइक के माध्यम से यह भी सुनिश्चित किया कि किसी रिहायशी क्षेत्र या आम नागरिक को नुकसान न पहुंचे।

इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी, संतोष सोलापुरकर, आरडी यादव, श्यामसुंदर विश्वकर्मा, आशीष सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
 

हाथों में तिरंगा लेकर गंगा आरती में शामिल हुए श्रद्धालु

दशाश्वमेध घाट पर बृहस्पतिवार को मां गंगा की आरती में भारतीय सेना की बहादुरी को नमन किया गया। श्रद्धालु हाथों में तिरंगा लेकर गंगा सेवा निधि की ओर से होने वाली विश्वविख्यात मां गंगा की आरती में शामिल हुए। मां गंगा की आरती में 1001 दीपों से जय हिंद लिखकर भारतीय सेना की बहादुरी को नमन किया गया और ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर मां गंगा से प्रार्थना की गई।

गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा ने बताया कि भारत और पाकिस्तान के बीच हाल में हुए संघर्ष में भारतीय सेना को मिली बड़ी सफलता से काशी में आए हर श्रद्धालु देशभक्ति के रंग में नजर आ रहे हैं। इस दौरान कोषाध्यक्ष आशीष तिवारी और सचिव हनुमान यादव समेत हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed