{"_id":"612d2cb18ebc3e06046cdd1a","slug":"bjp-will-start-campaign-of-every-household-every-voter-through-enlightened-conference-varanasi-news-vns608850799","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रबुद्ध सम्मेलन के जरिए हर घर, हर वोटर का अभियान शुरू करेगी भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रबुद्ध सम्मेलन के जरिए हर घर, हर वोटर का अभियान शुरू करेगी भाजपा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव से पहले हर वोटर तक पहुंच बनाने के लिए भाजपा प्रदेश भर की सभी 403 विधानसभाओं में प्रबुद्ध सम्मेलन करेगी। प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल इसकी शुरुआत पांच सितंबर से वाराणसी के कैंट विधानसभा से करेंगे। 15 दिन में सभी विधानसभाओं में इस सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।
भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव ने बताया कि भाजपा ने मिशन 2022 के तहत विधानसभा चुनाव की तैयारी जोर शोर से प्रारंभ कर दी है। हर घर हर वोटर तक पहुंचने के लक्ष्य के साथ व्यापक योजना बनाई जा रही है। काशी क्षेत्र की 71 विधानसभाओं में प्रबुद्ध सम्मेलन की तैयारियां शुरू कर दी है। जिसके तहत विधानसभा स्तर पर चिकित्सक, अधिवक्ता, शिक्षक, साहित्यकार, खिलाड़ी आदि प्रबुद्ध जनों की सूची तैयार की जा रही है। क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी ने बताया कि प्रबुद्ध सम्मेलन का शुभारंभ प्रदेश के 17 महानगरों की एक-एक विधानसभाओं से होगा।
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा काशी क्षेत्र की हुई बैठक
भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा काशी क्षेत्र के सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का परिचय व सम्मान कार्यक्रम सोमवार को क्षेत्रीय कार्यालय पर हुआ। मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र कन्नौजीया ने केंद्र व राज्य सरकार द्वारा अनुसूचित दलित वंचित समाज के लिए लागू की गई जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दीं। विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय महामंत्री संजय निर्मल ने बताया कि 18 व 19 सितंबर को भाजपा अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक वाराणसी में होने वाली है। अध्यक्षता अजीत रावन और संचालन क्षेत्रीय महामंत्री रजनीश कन्नौजिया ने किया। इस दौरान अजय सिंह कोरी, रंजीत रावत, अशोक सोनकर सहित अन्य लोग उपस्थित थे।