फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BJP will set up Nari Shakti Chaupal at 340 Shakti Kendras during Navratri in varanasi

UP: नवरात्र में 340 शक्ति केंद्रों पर नारी शक्ति चौपाल लगाएगी भाजपा, दस लाख महिला वोटरों तक पहुंचने का लक्ष्य

Mon, 08 Apr 2024 06:53 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 08 Apr 2024 06:53 PM IST
सार

9 से 17 अप्रैल तक नवरात्र में वाराणसी की दस लाख महिला मतदाताओं तक पहुंचना लक्ष्य है। इसी क्रम में 18 से 30 अप्रैल तक 500 महिला कार्यकर्ताओं की टोली 28 हजार महिला लाभार्थियों से मुलाकात करेगी। 

विज्ञापन
BJP will set up Nari Shakti Chaupal at 340 Shakti Kendras during Navratri in varanasi
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

भाजपा ने जिले की महिला मतदाताओं में पैठ बनाने की रणनीति तैयार कर ली है। पार्टी नवरात्र के दौरान नौ अप्रैल से 17 अप्रैल तक वाराणसी लोकसभा क्षेत्र के 340 शक्ति केंद्रों पर नारी शक्ति चौपाल लगाएगी। इसमें स्वयं सहायता समूह, एनजीओ से जुड़ी व स्थानीय महिलाएं शामिल होंगी।

विज्ञापन

नारी शक्ति चौपाल के माध्यम से महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं, खासकर लखपति दीदी योजना की चर्चा कर उन्हें जिले की हर महिला मतदाता तक पहुंचाया जाएगा। बनारस में हुए विकास कार्यां की जानकारी भी उन्हें दी जाएगी।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले दिनों टिफिन बैठक में वर्चुअली कार्यकर्ताओं से जुड़े थे। इस दौरान उन्होंने नारी शक्ति का जिक्र कई बार किया। महिला कार्यकर्ता से बात करने के दौरान कहा था कि नवरात्र में महिलाओं से सीधे संवाद करने के लिए अभियान चलाइए। इस पर अब भाजपा ने खाका तैयार कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले की महिला वोटरों को पार्टी के साथ जोड़ने की रणनीति पर महिला मोर्चा के नेताओं के साथ बैठक कर 500 महिलाओं की एक विशेष टोली भी बना दी गई है। नारी शक्ति वंदन अभियान में महिला मोर्चा की भूमिका क्या रहेगी इस विषय पर भी विस्तार से चर्चा की गई। जिले की दस लाख महिला मतदाताओं तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है। 

भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि यदि यह अभियान सफल होता है तो मई के पहले सप्ताह में महिला मोर्चा की ओर से सिर्फ महिलाओं के लिए एक बड़ा वर्चुअली कार्यक्रम रखा जाएगा। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीधे जुड़ेंगे।

क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने बताया कि प्रधानमंत्री के सुझाव पर महिला मतदाता तक पहुंचने का खाका तैयार कर लिया गया है। 9-17 अप्रैल नवरात्र के दौरान वाराणसी लोकसभा क्षेत्र के 340 शक्ति केंद्रों पर रोजाना सम्मेलन होंगे। इसमें स्वयं सहायता समूह, एनजीओ से जुड़ी महिलाएं और स्थानीय महिलाओं के अलावा अलग-अलग कार्यक्षेत्र से जुड़ी महिलाओं को शामिल कर उन्हें सरकार की योजनाएं लखपति दीदी योजना, महिला समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, फ्री सिलाई मशीन योजना व महिला शक्ति केंद्र योजना की जानकारी दी जाएगी और इसका लाभ भी दिलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि 500 महिलाओं की एक टोली भी बना दी गई है जो 18 अप्रैल से 30 अप्रैल तक जिले की 28 हजार महिला लाभार्थियों से मुलाकात करेगी।
 
पिछले दो चुनावों में महिला मतदाताओं की भूमिका
2014 के चुनाव में कुल मतदाता 17,66,487 में 7,81,000 महिलाओं ने मतदान किया था और 2019 के चुनाव में कुल मतदाता 18,56,791 में 8,29,560 महिलाओं ने मतदान किया था। 2024 के चुनाव में कुल महिला मतदाताओं की संख्या 14,03,428 है।

14 लाख से अधिक महिला मतदाता
इस बार 45 हजार 676 मतदाताओं की संख्या बढ़ी है। इसके पहले कुल मतदाताओं की संख्या 30 लाख 06 हजार 678 थी, जो बढ़कर 30 लाख 52 हजार 354 हो गई। सूची में पुरुष मतदाताओं की संख्या 16,48,752, महिला मतदाताओं की संख्या 14,03,428 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed