यूपी: भाजपा हर जिले में लगाएगी 10 मेडिकल कैंप, बनेंगे 1000 सदस्य
भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ काशी क्षेत्र संयोजक ने घोषणा की है। साथ ही दिवाली पर पटाखे न जलाने की अपील की। दिसंबर में क्षेत्रीय सम्मेलन होगा, जिसमें दो हजार डॉक्टर पैरामेडिकल स्टाफ शामिल होंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ की ओर से काशी क्षेत्र में बड़े पैमाने पर मेडिकल कैंप लगाने के साथ ही सदस्यता अभियान पर विशेष जोर दिया जा रहा है। दिसंबर तक जहां काशी क्षेत्र के तहत आने वाले हर जिले में 10-10 मेडिकल कैंप लगाए जाएंगे। वहीं 1000 लोगों को सदस्य बनाने का भी लक्ष्य रखा गया है। चिकित्सा प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ. अशोक राय, महानगर संयोजक डॉ. अनिल ओहरी, सहसंयोजक डॉक्टर अनुपम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि इसको लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं।
चिकित्सा प्रकोष्ठ की ओर से आगामी दिनों में होने वाले कार्यक्रमों के बारे में डॉक्टर अशोक राय ने बताया कि काशी क्षेत्र में 16 जिले आते हैं और हर जिले में दिसंबर तक दस-दस मेडिकल कैंप का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही सदस्य के तौर पर अधिक से अधिक चिकित्सकों पैरामेडिकल स्टाफ को भी प्रकार से जोड़ा जाएगा।
उन्होंने बताया कि दिसंबर महीने में ही क्षेत्रीय सम्मेलन कराए जाने की भी तैयारी की जा रही है, जिसमें करीब 2000 से अधिक चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों की सहभागिता होगी। इसमें स्वास्थ्य मंत्री को भी बुलाने का प्रयास किया जाएगा।
सम्मेलन में स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। दीपावली के मध्य डॉ अशोक राय ने लोगों से खुद की सेहत का ख्याल रखते हुए पटाखे न जलाने की अपील की है। उन्होंने बताया कि पटाखे से न केवल हाथ जलने का खतरा रहता है बल्कि इससे निकलने वाले धुएं से सांस लेने में भी तकलीफ होती है।
चिकित्सा प्रकोष्ठ की ओर से भी लोगों से दीपावली पर पटाखे ना जलाने की अपील भी की जा रही हैं। इस दौरान चिकित्सा प्रकोष्ठ की ओर से डॉ. मनोज श्रीवास्तव, डॉ. सुनील मिश्रा, डॉ. राजेश गुप्ता आदि लोग पदाधिकारी मौजूद रहे।