फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BJP will provide Ram devotees of Varanasi darshan of Ram Lalla

Varanasi: रामलला के दर्शन कराएगी भाजपा, हर बूथ से जाएंगे पांच भक्त; आस्था स्पेशल ट्रेन से होंगे रवाना

Tue, 16 Jan 2024 07:14 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 16 Jan 2024 07:14 PM IST
सार

भाजपा की ओर से काशी से अयोध्या जाने वाले रामभक्तों को अयोध्या लाए जाने से पहले परिचय पत्र जारी किया जाएगा। भक्तों को आस्था स्पेशल ट्रेन से रवाना किया जाएगा। भक्तों को सिर्फ वाहन ही नहीं, रहने व खाने की सुविधा भी संगठन की ओर से की जाएगी।

विज्ञापन
BJP will provide Ram devotees of Varanasi darshan of Ram Lalla
रामलला - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रभु श्रीराम की भक्ति में रमकर भाजपा आगामी लोकसभा चुनाव की सरयू में गोता लगाने की तैयारी में है। जनता से सीधे जुड़ाव के लिए भाजपा प्राण प्रतिष्ठा के बाद प्रत्येक बूथ के पांच राम भक्तों को रामलला के दर्शन कराएगी। हर स्टेशन से गुजरने वाली आस्था स्पेशल ट्रेन से श्रद्धालु अयोध्या जाएंगे और यहां से रवाना होने से पहले उन्हें परिचय पत्र भी जारी किया जाएगा।

विज्ञापन


25 जनवरी से 25 मार्च तक यह अभियान व्यापक तौर पर चलाया जाएगा। भाजपा की ओर से काशी से अयोध्या जाने वाले भक्तों को सिर्फ वाहन ही नहीं, रहने व खाने की सुविधा भी संगठन की ओर से की जाएगी। हर बूथ से अधिकतम पांच लोगों का चयन होगा। धर्मयात्रा से पूर्व ही रामभक्तों का पंजीयन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी बूथ कमेटी की होगी।
विज्ञापन


भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष दिलीप पटेल ने बताया कि पूरे देश से रामभक्त अपने जिला व लोकसभा क्षेत्र के निर्धारित तिथि पर श्रीराम जन्मभूमि मंदिर दर्शन अयोध्या धाम जाएंगे। सभी जिलों व लोकसभा क्षेत्रों की निर्धारित तिथियों की जानकारी शीघ्र ही भाजपा क्षेत्र संगठन को उपलब्ध करा दी जाएगी। अयोध्या धाम से प्रभु श्रीराम का दर्शन करने के पश्चात जब अपने गांव व वार्ड में आएंगे तो वहां रहने वाले सभी नागरिक एक स्थान पर एकत्र होकर उनका स्वागत एवं अभिनंदन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा काशी क्षेत्र के मीडिया प्रभारी नवरतन राठी ने बताया अपने स्थल से चलने एवं अयोध्या धाम पहुंचने की जानकारी पूर्व में प्रदेश द्वारा दिए गए फार्मेट में भरना होगा। अयोध्या धाम के आसपास के वे जनपद जो एक दिन में ही आकर अपने निवास स्थल वापसी जा सकते हैं, उनकी व्यवस्था अलग रहेगी। अयोध्या धाम में अस्था स्पेशल ट्रेन के माध्यम से आने वाले रामभक्तों की व्यवस्था अलग रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed