फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BJP will fight assembly elections in Uttar pradesh on the face of pm Modi and cm Yogi BJP State head Swatantra Dev Sing said in varanasi

यूपी विधानसभा चुनाव: वाराणसी में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह बोले, देश में मोदी और प्रदेश में योगी भाजपा का चेहरा

Sun, 13 Jun 2021 08:49 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 13 Jun 2021 08:49 PM IST
सार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव रविवार को वाराणसी पहुंचे। कोरोना की दूसरी लहर में जान गंवाने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं, बुद्धिजीवियों के घर पहुंचकर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन
BJP will fight assembly elections in Uttar pradesh on the face of pm Modi and cm Yogi BJP State head Swatantra Dev Sing said in varanasi
वाराणसी में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव रविवार को वाराणसी पहुंचे। कोरोना की दूसरी लहर में जान गंवाने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं, बुद्धिजीवियों के घर पहुंचकर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्रद्धांजलि दी। पीड़ित परिजनों से मुलाकात के दौरान उन्होंने कहा कि सरकार आप लोगों के साथ खड़ी है। आगामी विधानसभा चुनाव पर बोले, पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ ही भाजपा का चेहरा है। देश में मोदी और प्रदेश में योगी पार्टी का चेहरा हैं।

विज्ञापन


काशी प्रवास पर आए भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने विपक्षी दलों पर निशाना साधा और बोले, कोरोना संकट के समय विपक्षी दल सिर्फ अफवाह फैलाकर लोगों को गुमराह करते रहे, जिसके कारण समस्या और बढ़ गयी। प्रधानमंत्री मोदी की दूरदर्शिता और मुख्यमंत्री योगी के मजबूत प्रबंधन से कोरोना पर नियंत्रण पाकर एक मिसाल कायम की।
विज्ञापन


सबका साथ सबका विकास की मूल धारणा के साथ आगे बढ़ने वाली भाजपा के कार्यकाल में प्रदेश का सबसे ज्यादा विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि 2022 के विधान सभा चुनाव के लिए पार्टी का हर कार्यकर्ता तैयार है। उन्होंने कहा, भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है तथा पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता अनमोल एवं अभिन्न अंग है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना काल में दिवंगत हुए पार्टी कार्यकर्ताओं के योगदान को कभी भुलाया नही जा सकता। इस संकट की घड़ी में पार्टी ने निर्णय लिया कि समाज के ऐसे दिवंगत लोगों को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए मंत्री, सांसद, विधायक उनके घर जाएंगे और उनके परिजनों से अपनी शोक संवेदना व्यक्त करेंगे। इससे पहले भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बाबा काशी विश्वनाथ दरबार एवं बाबा कालभैरव के दरबार मे मत्था टेका और पूरे विधि विधान से दर्शन पूजन किया। 

पदविभूषण पं. छन्नू लाल को दिलाया न्याय का भरोसा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने रविवार को पद्मविभूषण पंडित छन्नू लाल मिश्र से उनके आवास पर जाकर मुलाकात की। उन्होंने पंडित मिश्र की पत्नी और बेटी के निधन  शोक संवेदना जताई। उन्होंने पंडित मिश्र को न्याय का भरोसा दिया। पंडित मिश्र ने भी जांच समिति पर पूरा भरोसा जताया और सीएम योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद भी कहा।

पं. छन्नूलाल मिश्र ने प्रदेश अध्यक्ष से कहा कि जांच समिति पर हमें पूरा भरोसा है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद दिया। कहा कि बस हमारी बेटी संगीता को न्याय चाहिए। गत 29 अप्रैल की देर रात पंडित मिश्र की बेटी संगीता मिश्रा का इलाज के दौरान मैदागिन स्थित मेडविन अस्पताल में निधन हो गया था।

जिला पंचायत और ब्लाक प्रमुख चुनाव को गंभीरता से लें

भाजपा अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से  पंचायत अध्यक्ष एवं ब्लाक प्रमुख के चुनाव को गंभीरता से लेने को कहा है। उन्होंने कहा कि संगठन और जनप्रतिनिधियों के साझा प्रयास से निश्चित रूप से नतीजे अच्छे आएंगे।

इन कार्यकर्ताओं को भी घर जाकर दी श्रद्धांजलि
प्रदेश अध्यक्ष रविवार की सुबह नमामि गंगे प्रकल्प के क्षेत्र संयोजक स्व.मार्कण्डेय वर्मा, स्व.डॉ अश्वनी जैन, आरएसएस के विभाग कार्यवाह स्व.रत्नदीप अग्रवाल, स्व.नन्दन वर्मा, काशी क्षेत्र के मंत्री स्व.मोहितोष नारायण सिंह, महिला मोर्चा की पूर्व महानगर अध्यक्ष स्व.पूनम पांडेय, कर्मदेश्वर मंडल के उपाध्यक्ष स्व.रविन्द्र कुमार पटेल रिंकू, सेक्टर संयोजक स्व.सतेंद्र चौबे, जिला कार्यसमिति के सदस्य स्व.शिवशंकर राजभर के आवास पर शोक प्रकट करने पहुंचे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed