फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BJP will alliance in East UP

गठजोड़ के बूते भाजपा पूर्वांचल में खिलाएगी कमल

Sat, 28 Jan 2017 07:43 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Sat, 28 Jan 2017 07:43 PM IST
विज्ञापन
BJP will alliance in East UP
BJP LOGO

 विधानसभा चुनाव में पूर्वांचल के सीटों की अहम भूमिका होती है। राजनीतिक पार्टियों का इस पर विशेष निगाह होता है। यह सीटें प्रमुख दलों के हार और जीत का फैसला भी करती रही हैं। इसी कारण प्रमुख दलों को भी पूर्वांचल में गठजोड़ का सहारा लेना पड़ता है।

विज्ञापन


विधानसभा चुनाव 2017  पर नजर डालें तो क्षेत्रीय पार्टियों से गठजोड़ की राजनीति जारी है। भारतीय जनता पार्टी ने क्षेत्रिय पार्टियों के साथ गठजोड़ कर मिशन 2017 में अपना परचम लहराना चाह रही है। भारतीय जनता पार्टी ने भारतीय समाज पार्टी और अपना दल से गठजोड़ कर पार्टी को मजबूत करने का काम किया है।
विज्ञापन


भाजपा उम्मीदवारों की घोषणा के बाद शुक्रवार को भासपा (भारतीय समाज पार्टी) के छह सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा भी बरेसर में आयोजित भासपा की रैली में कर दी गई। पूर्वांचल में कमल खिलाने के उद्देश्य से बीते नौ जुलाई को पड़ोसी जनपद मऊ के रेलवे मैदान में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भारतीय समाज पार्टी द्वारा आयोजित अति पिछड़ा और अति दलित महापंचायत में शामिल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहीं से दोनों दलों के बीच गठबंधन की नींव रखी गई थी। फिर टिकट बंटवारे को लेकर कुछ दिनों तक दोनों दलों में जद्दोजहद जारी रहा। फिर भाजपा ने पूर्वांचल की 150 सीटों में से आठ सीटों पर भासपा को लड़ाने का निर्णय लिया। जिसमें से अब तक छह सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की जा चुकी है।

जबकि दो सीटों पर उम्मीदवार की घोषणा होना अभी बाकी है। भाजपा का भासपा से गठबंधन होना पार्टी के लिए शुभ संकेत माना जा रहा है। इसे लेकर अन्य दल भी अपनी रणनीति तैयार कर रहे हैं।  

क्षेत्रीय पार्टियों को जोड़ने का बीजेपी को मिलेगा लाभ

BJP will alliance in East UP
मंत्री महेंद्रनाथ पांडेय
देखा जाए तो पिछले विस चुनाव में भारतीय समाज पार्टी का गठजोड़ बाहुबली मुख्तार अंसारी की घरेलू पार्टी कौमी एकता दल के साथ था। जबकि इस बार अंसारी बंधुओं ने भासपा से अपना नाता तोड़ लिया है। अभी हाल ही में अंसारी बंधु बसपा में शामिल हुए हैं।

गठबंधन के शुरूआती समय में भासपा ने कुल 39 सीटों की मांग की थी। बाद में 22 सीटों पर बात तय हुई, लेकिन अंतत: भासपा को केवल आठ सीटें ही मिली थीं। भासपा और भाजपा गठबंधन से बसपा, सपा, कांग्रेस के उम्मीदवार डरे-सहमे हुए हैं। भासपा पूर्वांचल को अलग राज्य बनाने और पूर्वांचल के विकास को लेकर मैदान में उतरी है।

उधर शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने सहयोगी पार्टी भासपा की बरेसर भवदास में आयोजित रैली के दौरान भासपा की आठ में से छह सीटों पर भारतीय समाज पार्टी के उम्मीदवारों की घोषणा की। केंद्रीय मंत्री ने भासपा के छह उम्मीदवारों के नाम पढ़े।

जिसमें भासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर को जहूराबाद से टिकट दिए जाने की घोषणा की। इसके साथ ही बांसडीह सीट से उनके बेटे अरविंद राजभर को उम्मीदवार बनाया है।

उनके अलावा गाजीपुर की जखनियां सीट से त्रिवेणी राम, मऊ सदर महेंद्र राजभर, शाहगंज जौनपुर राणा अजीत प्रताप सिंह और मेहनगर आजमगढ़ के लिए अरविंद कन्नौजिया मुकाबिल होंगे। शेष दो अजगरा वाराणसी तथा रामकोला कुशीनगर के उम्मीदवारों की घोषणा बाद में होगी।  उम्मीदवारों के मैदान में उतरते ही अन्य दलों में खलबली मच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed