फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   bjp

भाजपा जिला-महानगर अध्यक्ष पद की दौड़ में कई दिग्गज

Mon, 18 Nov 2019 01:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
bjp
वाराणसी। भाजपा जिला और महानगर अध्यक्ष का चुनाव 20 नवंबर को होगा। वर्तमान जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा और महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि के अलावा कई और दिग्गज अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल हैं। इनकी पैरवी बनारस से लेकर दिल्ली तक हो रही है। जल्द ही कार्यकर्ताओं को अपना नया अध्यक्ष मिलने वाला है। रविवार को मतदान केंद्र आशियाना वाटिका मीरापुर बसहीं में जिला सह चुनाव अधिकारी देवेंद्र सिंह ने मतदाता सूची चस्पा कर दी है। 20 नवंबर को चुनाव अधिकारी बलराज शर्मा की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया होगी।
विज्ञापन

पहले आम सहमति से अध्यक्ष चुनाव जाएगा। यदि आम सहमति नहीं हुई तो अगले दिन मतदान कराकेनया अध्यक्ष चुना जाएगा। पार्टी सूत्रों की मानें तो जिला में अध्यक्ष पद की दौड़ में सुरेश सिंह, प्रभात सिंह, राजेश राजभर, अखंड सिंह आदि हैं। इसी प्रकार महानगर में अध्यक्ष पद के लिए अशोक चौरसिया, अशोक तिवारी, धर्मेंद्र सिंह, नवीन कपूर, आत्माविश्वेश्वर, नवरतन राठी, आलोक श्रीवास्तव आदि शामिल हैं। नामांकन के लिए प्रत्याशी को जिला में चार और महानगर में दो मंडल अध्यक्ष व जिला, महानगर प्रतिनिधि की जरूरत होगी। इनमें एक प्रस्तावक और बाकी अनुमोदक होंगे। उधर जिला मीडिया सह प्रभारी श्रीनिकेतन ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व की ओर 20 को 11 बजे से 1 बजे तक नामांकन पत्र का वितरण होगा। इसके बाद 1:30 से नामांकन पत्रों की जांच होगी। 1:30 से 2:30 तक नाम वापसी होगी। इसकेबाद चुनाव प्रक्रिया होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed