फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BJP UP Presedent Sed, State Government Doing Poschulity In Dovelopment Work

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा, सपा सरकार कर रही विकास कार्यों में राजनीति

Sun, 31 May 2015 02:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो
अमर उजाला ब्यूराो Updated Sun, 31 May 2015 02:13 AM IST
विज्ञापन
BJP UP Presedent Sed, State Government Doing Poschulity In Dovelopment Work
वाराणसी। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने प्रदेश की अखिलेश सरकार पर राजनीतिक आधार पर भेदभाव का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार भाजपा सांसदों और विधायकों के क्षेत्रों में विकास कार्य नहीं करा रही। यही कारण है कि प्रधानमंत्री का संसदीय क्षेत्र होने के बाद भी काशी के लोग बिजली, पानी, सीवर और सड़क की समस्या से जूझ रहे हैं। डॉ. वाजपेयी शनिवार को रवींद्रपुरी स्थित पीएम के जनसंपर्क कार्यालय पर पत्रकारों से मुखातिब थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पंचायत चुनावों में इस बार गुंडागर्दी नहीं होने दी जाएगी। बूथ लूटेरों को भाजपा कार्यकर्ता मुंहतोड़ जवाब देंगे। फीरोजाबाद, बदायूं, कन्नौज, आजमगढ़ और मैनपुरी ये ऐसे जिले हैं जहां समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सबसे अधिक उपद्रव करते हैं। पुलिस मूकदर्शक बनी रहती है, जिससे उपद्रवियों का हौसला बढ़ता है। अबकी चुनाव में ऐसा कुछ नहीं होने पाएगा।
विज्ञापन


एक दर्जन समस्याओं का मौके पर निस्तारण
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने पीएम के जनसंपर्क कार्यालय में जनता की शिकायतें सुनीं और कुछ का मौके पर निस्तारण करया तो कुछ को संबंधित विभाग और मंत्रालय को भेजने का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि ज्यादातर मामले सीवर, सफाई और सड़क मरम्मत के ही आए। घरेलू विवाद के दो-तीन मामले आए। संबंधित थानाध्यक्ष से बात कर पीड़ित पक्ष की मदद की गई। वहीं नगर निगम से जुड़ी शिकायत संबंधित जोन के अधिकारियों को बुलाकर निस्तारित करने को कहा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed