फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BJP should answer for 12 scams instead celebrating 12 years in power MP Virendra Singh links CJP to PDA

UP: 12 साल का जश्न नहीं, 12 घोटालों का जवाब दे BJP, सांसद वीरेंद्र सिंह का हमला; CJP से PDA को जोड़ा

Sat, 13 Jun 2026 07:50 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sat, 13 Jun 2026 07:50 PM IST
सार

सपा सांसद वीरेंद्र सिंह ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र सरकार को सत्ता के 12 साल पूरे होने का जश्न मनाने के बजाय 12 बड़े घोटालों का जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि पीडीए वर्ग में बढ़ता आक्रोश सीजेपी का प्रतीक है। साथ ही आरोप लगाया कि डबल इंजन सरकार आपस में टकरा रही है और जनता परेशान है।

विज्ञापन
BJP should answer for 12 scams instead celebrating 12 years in power MP Virendra Singh links CJP to PDA
पत्रकारवार्ता को संबोधित करते सपा नेता। - फोटो : संवाद

विस्तार

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे उपलब्धि अभियान के बीच समाजवादी पार्टी ने भाजपा सरकार पर तीखा राजनीतिक हमला बोला है। चंदौली लोकसभा क्षेत्र से सपा सांसद वीरेंद्र सिंह ने कहा कि 12 साल का उत्सव मनाने वाली सरकार को पहले अपने कथित 12 घोटालों का जवाब देना चाहिए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि डबल इंजन सरकार के दोनों इंजन आपस में टकरा रहे हैं और उस टकराव से उठने वाले धुएं का खामियाजा देश और प्रदेश की जनता भुगत रही है।

विज्ञापन


शनिवार को समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में सांसद वीरेंद्र सिंह ने भाजपा सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार शहरों से लेकर गांवों तक अपनी उपलब्धियों का प्रचार कर रही है, लेकिन जमीनी हकीकत बिल्कुल अलग है। 
विज्ञापन


उनके अनुसार किसान, मजदूर, नौजवान, व्यापारी और आम नागरिक महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं।प्रेस वार्ता में सपा विधायक प्रभुनारायण यादव, चेयरमैन सुनील यादव गुड्डू, पूर्व चेयरमैन मुसाफिर सिंह चौहान, पूर्व विधायक प्रत्याशी चंद्रशेखर यादव, राजा खान तथा समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा नेताओं ने कहा कि आने वाले समय में पार्टी जनहित के मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी और सरकार की नीतियों के खिलाफ व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा।

शिक्षक भर्ती और आरक्षण के मुद्दे पर सरकार को घेरा
सांसद ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं का मुद्दा उठाते हुए कहा कि प्रदेश सरकार स्वयं स्वीकार कर चुकी है कि वर्ष 2022 की भर्ती प्रक्रिया में आरक्षण संबंधी गड़बड़ियां हुई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि 6,800 पदों की अतिरिक्त चयन सूची जारी की गई, जबकि अनुसूचित जनजाति वर्ग के 1,133 पद रिक्त छोड़ दिए गए।

उन्होंने दावा किया कि सरकार की स्वीकारोक्ति के आधार पर पीडीए वर्ग के युवाओं को 7,933 पदों का नुकसान हुआ है। साथ ही उन्होंने कहा कि अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के अभ्यर्थियों को भी निर्धारित 27 प्रतिशत आरक्षण का पूरा लाभ नहीं मिल पाया, जिससे बड़ी संख्या में युवाओं के साथ अन्याय हुआ है।

नीट पेपर लीक को बताया शिक्षा व्यवस्था की विफलता
वीरेंद्र सिंह ने नीट परीक्षा पेपर लीक प्रकरण का उल्लेख करते हुए कहा कि यह देश की शिक्षा व्यवस्था की गंभीर विफलता का उदाहरण है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार हो रही अनियमितताओं से युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है और सरकार इस पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने में विफल रही है।

बजट की कमी से कर्मचारियों को नहीं मिल रहा समय पर वेतन : सांसद
प्रेस वार्ता के दौरान सांसद ने आरोप लगाया कि कई विभागों में बजट की कमी के कारण कर्मचारियों को समय पर वेतन तक नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि इन महत्वपूर्ण मुद्दों पर सरकार का कोई जिम्मेदार प्रतिनिधि जवाब देने के लिए सामने नहीं आता। विदेश नीति का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि देश को इस क्षेत्र में भी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।

'कॉकरोच जनता पार्टी' पर भी दिया बयान
एक सवाल के जवाब में सांसद ने कहा कि 'कॉकरोच जनता पार्टी' कोई राजनीतिक दल नहीं है, बल्कि युवाओं और पीडीए वर्ग के भीतर पनप रहे आक्रोश का प्रतीक है। उन्होंने दावा किया कि पीडीए वर्ग अब पूरी तरह जागरूक हो चुका है और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में मजबूती के साथ खड़ा दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed