फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   keshav prasad maurya BJP's performance in Purvanchal is an example for the state: Keshav

वाराणसी में केशव प्रसाद मौर्य: बोले- जहां जरूरत होगी वहां चलेगा बुलडोजर, शिवपाल यादव पर कही ये बात

Sat, 02 Apr 2022 01:06 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sat, 02 Apr 2022 01:06 AM IST
सार

बनारस पहुंचे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जैसा अपराधी होगा, वैसी ही कार्रवाई की जाएगी। जहां जरूरत होगी वहां बुलडोजर भी चलेगा। 

विज्ञापन
keshav prasad maurya BJP's performance in Purvanchal is an example for the state: Keshav
उप मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी सरकार में दोबारा उप मुख्यमंत्री का कार्यभार संभालने के बाद पहली बार बनारस पहुंचे केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जैसा अपराधी होगा, वैसी ही कार्रवाई की जाएगी। जहां जरूरत होगी वहां बुलडोजर भी चलेगा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पूर्व मंत्री शिवपाल यादव की मुलाकात पर कहा कि योगी आदित्यनाथ प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं। सबके लिए समान भाव रखते हैं। इस मुलाकात का भी कोई अलग अर्थ नहीं निकाला जाना चाहिए।
विज्ञापन


केशव प्रसाद मौर्य सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने बनारस समेत कई जिलों में ऐसा प्रदर्शन किया है, जो पूरे प्रदेश के लिए एक मिसाल है।  कहा कि परिणाम से साफ हो गया है कि जनता ने विपक्ष को नकार दिया है। ढांचागत विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं के दम पर भाजपा ने रिकार्ड जीत हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बड़ी जीत का श्रेय पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ को जाता है। पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक केशव प्रसाद मौर्य नवरात्र के पहले दिन शनिवार सुबह श्रीकाशी विश्वनाथ और बाबा काल भैरव का दर्शन के बाद मां विंध्यवासिनी मंदिर में दर्शन के लिए रवाना हो जाएंगे।


उप मुख्यमंत्री की अगवानी में अधिक संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहुंचे थे। जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा की अगुवाई में भव्य स्वागत हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed