फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BJP's biggest victory in Baba Vishwanath's city Varanasi

बाबा विश्वनाथ की नगरी में भाजपा की सबसे बड़ी जीत

Sun, 12 Mar 2017 06:09 PM IST
अनूप ओझा, अमर उजाला, वाराणसी
अनूप ओझा, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sun, 12 Mar 2017 06:09 PM IST
विज्ञापन
 BJP's biggest victory in Baba Vishwanath's city Varanasi
शास्त्री जी के पैतृक आवास पर रोजाना पहुंच रहे तमाम लोग - फोटो : अमर उजाला
मोदी लहर के चलते काशी में चली वोटों की सुनामी में भाजपा ने लोकतंत्र के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी जीत दर्ज की। राजनीतिक विश्लेषकों, रणनीतिकारों के तमाम पूर्वानुमान ध्वस्त हो गए। न तो कांग्रेस-सपा गठबंधन और बसपा का जोर चल पाया न जाति, धर्म, पंथ, क्षेत्रीयता के नारे काम आए।
विज्ञापन


1991 की राम लहर के बाद आई मोदी लहर ने सबको बहाकर जिले की आठों सीटों पर कब्जा कर लिया। इसमें शहर दक्षिणी को छोड़ अन्य सात सीटों पर भाजपा उम्मीदवार प्रतिद्वंद्वियों से भारी मतों के अंतर से जीते हैं। 
विज्ञापन



देश के आम चुनावों से लेकर विस चुनावों तक के रिकार्ड में यह पहला मौका है जब मोक्षनगरी में भाजपा को आठ की आठों सीटें मिली हैं। पहली बार 1952 में पं. जवाहर लाल नेहरू के नेतृत्व में हुए आम चुनावों में भी कांग्रेस पांच में से चार सीटें ही जीत सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उस दौर में सोशलिस्ट पार्टी के उम्मीदवार राजनारायण सिंह ने आराजीलाइन विधान सभा सीट से कांग्रेस के ऋषिनारायण शास्त्री को पराजित किया था। 1962 में भी राजनारायण ने कांग्रेस के ऋषि नारायण को हराकर इस सीट को बरकरार रखा था।

इसी तरह चिरईगांव सीट भी कांग्रेस 52 से ही जीत रही थी लेकिन 1962 में यहां का भी रिकार्ड संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी के उम्मीदवार रघुनाथ सिंह यादव ने तोड़ दिया था। 1991 की राम लहर में भी भाजपा जिले की सभी सीटें नहीं जीत पाई थी।


तब उसे छह सीटों में से पांच ही सीटें मिली थीं। गंगापुर सीट पर उसे पराजय का सामना करना पड़ा था। इस बार जिले की छह सीटों में दक्षिणी, उत्तरी, कैंट, रोहनिया, पिंडरा, शिवपुर पर भाजपा और दो सीटों में अजगरा से भाजपा-भासपा गठबंधन और सेवापुरी से भाजपा-अद (एस) गठबंधन ने चुनाव लड़ा था।
\
गठबंधन की सीटों समेत सभी आठ सीटों पर विरोधी दलों के कोई जतन काम नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed