फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BJP Replaces District President After 10 Years and Four Months in varanasi

UP Politics: 10 साल चार महीने बाद भाजपा ने काशी में बदला जिलाध्यक्ष, ओबीसी समाज को ही सौंपी जिम्मेदारी

Fri, 29 May 2026 12:02 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Fri, 29 May 2026 12:02 PM IST
सार

Varanasi News: भाजपा ने वाराणसी में राम सकल पटेल को नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। राम सकल वर्तमान में भाजपा की जिला कार्यसमिति के सदस्य हैं। इससे पहले वह भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष और किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य भी रह चुके हैं।

विज्ञापन
BJP Replaces District President After 10 Years and Four Months in varanasi
राम सकल पटेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा ने बृहस्पतिवार को 10 साल 4 महीने बाद काशी के नए जिलाध्यक्ष की घोषणा की। ओबीसी समाज से आने वाले राम सकल पटेल को नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इससे पहले जिलाध्यक्ष रहे हंसराज विश्वकर्मा भी ओबीसी समाज से ही आते हैं और वह लगातार 10 साल 4 महीने तक अपने पद पर रहे।

विज्ञापन


11 अप्रैल 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेवापुरी विधानसभा के मेंहदीगंज गांव में जनसभा की थी। जनसभा के एक सप्ताह के भीतर गांव और आसपास की सड़कों का निर्माण करा दिया गया था। राम सकल पटेल इसी गांव के निवासी हैं। राम सकल वर्तमान में भाजपा की जिला कार्यसमिति के सदस्य हैं। इससे पहले वह भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष और किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य भी रह चुके हैं।
विज्ञापन


उनका परिवार शुरू से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ा रहा है। इसी कारण वह बचपन से संघ की शाखाओं में जाते रहे हैं। वर्ष 1996 में उन्होंने पहली बार भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी। बृहस्पतिवार को प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी द्वारा घोषणा किए जाने के बाद उनके आवास पर कार्यकर्ताओं का पहुंचना शुरू हो गया। देर रात तक समर्थकों और कार्यकर्ताओं की भीड़ लगी रही। इस दौरान हर-हर महादेव और जय श्रीराम के नारे गूंजते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण सीटों पर ओबीसी वोटों का दबदबा

वर्तमान क्षेत्रीय अध्यक्ष भी ओबीसी वर्ग से हैं। अब तक जिलाध्यक्ष पद भी ओबीसी वर्ग के पास था। पार्टी ने एक बार फिर ओबीसी समाज से ही जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। रोहनिया और पिंडरा विधानसभा क्षेत्रों में पटेल, भूमिहार, राजभर और अनुसूचित जाति मतदाताओं का बड़ा प्रभाव माना जाता है। रोहनिया में पटेल मतदाताओं की संख्या करीब 70 हजार और पिंडरा में लगभग 80 हजार बताई जाती है। सेवापुरी में भूमिहार, ब्राह्मण और अनुसूचित जाति के वोट अहम भूमिका निभाते हैं। यहां यादव, मुस्लिम और राजभर मतदाता भी प्रभावी माने जाते हैं। 

इसे भी पढ़ें; आसान होगी राह: कैंट स्टेशन से लखनऊ रवाना हुई वाराणसी लखनऊ एक्सप्रेस, राज्यमंत्री और विधायक ने दिखाई हरी झंडी

भाजपा के सामने चुनौती परंपरागत सवर्ण समर्थन को बनाए रखते हुए दलित और गैर यादव पिछड़े वर्गों में अपनी पकड़ मजबूत करना है। अजगरा सुरक्षित सीट पर अनुसूचित जाति और यादव मतदाताओं की संख्या करीब 60-60 हजार बताई जाती है। इसके अलावा ब्राह्मण, राजभर, पटेल और मुस्लिम वोट भी अच्छी संख्या में हैं। यह सीट भाजपा के लिए हमेशा सामाजिक समीकरण की प्रयोगशाला मानी जाती रही है।

जन-जन तक पहुंचाएंगे केंद्र और राज्य सरकार की योजनाएं

भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राम सकल पटेल ने कहा कि वह संगठन को और मजबूत करने का काम करेंगे। कार्यकर्ताओं के माध्यम से केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने इस जिम्मेदारी के लिए भाजपा नेतृत्व का आभार जताया।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
 राम सकल पटेल के भाजपा जिलाध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशी जताई। इस दौरान संजीव सिंह गौतम, उपेंद्र प्रताप सिंह, राजेश सिंह पगड़ी, मनीष सिंह, किसान मोर्चा के पंकज पटेल, कैलाश विश्वकर्मा, प्रेम पटेल, नरेंद्र पटेल, हरिओम दुबे और नीरज पांडेय समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed