{"_id":"59a9ba204f1c1b5f738b4cd5","slug":"bjp-preparing-for-varanasi-municipal-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस शब्द मंत्र के साथ वाराणसी नगर निकाय चुनाव लड़ेगी भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस शब्द मंत्र के साथ वाराणसी नगर निकाय चुनाव लड़ेगी भाजपा
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Sat, 02 Sep 2017 01:20 AM IST
विज्ञापन
निकाय चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर भाजपा की बैठक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने स्थानीय निकाय चुनाव में पूरी ताकत लगाने का आह्वान किया है। कहा, कार्यकर्ता इस चुनाव को हर चुनाव की चुनौती की तरह लें। बताया कि इस चुनाव में हमारा शब्द मंत्र ‘स्वच्छता ही सेवा’ होगा।
पार्टी इसी ध्येय वाक्य के सहारे निकाय चुनाव में उतरेगी। सूत्रों की मानें तो निकाय चुनाव की तैयारियों के लिए भाजपा अब वार्डों की समस्याएं दूर कराने में जुटेगी। कार्यकर्ता वार्डों में सड़क, पानी, नाली, खड़ंजा आदि की समस्याओं का समाधान कराने के लिए काम करेंगे।
20 अक्तूबर तक पार्टी प्रत्याशियों की सूची जारी करने की योजना बना रही है। शुक्रवार को निकाय चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर ककरमत्ता स्थित एक होटल में हुई बैठक में बंसल ने कहा कि सभी जिलाध्यक्षों को चुनाव के लिए अलग से बूथ समितियां बना लेनी चाहिए।
विज्ञापन
मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण का काम, नए मतदाताओं के नाम जोड़ने के काम को जल्द पूरा कराना है। प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा ने कहा कि निकाय चुनाव में पार्टी का परचम फैलाने से कोई नहीं रोक सकता है।
क्षेत्रीय अध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य ने कहा कि प्रदेश में सरकार बनने के बाद यह पहला चुनाव होगा। इसमें हम जनता के बीच जा रहे हैं इसलिए संगठन की तैयारियों को लेकर होमवर्क पूरा करके क्षेत्रीय कार्यालय पर सूचना जल्द भेजे।
क्षेत्र के संगठन महामंत्री रत्नाकर ने सभी पदाधिकारियों, जिलाधिकारियों से तैयारियों की जानकारी ली। बंसल ने कहा कि जुगाड़ से टिकट पाने की आस रखने वालों को निराशा हाथ लगेगी। अनुशासित कार्यकर्ता को पार्टी निकाय चुनाव में अवसर देने का मन बना चुकी है।