फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BJP padyatra start from today

बापू को समर्पित भाजपा की पदयात्रा की शुरुआत, सांसद से लेकर पार्षद तक हो रहे शामिल 

Sun, 02 Dec 2018 10:36 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sun, 02 Dec 2018 10:36 AM IST
विज्ञापन
BJP padyatra start from today
भाजपा की पदयात्रा - फोटो : amar ujala
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को समर्पित उनकी 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा की हर विधानसभा में पदयात्रा की शुरुआत शनिवार से हो गई। भाजपा कार्यकर्ता नदेसर स्थित स्वामी विवेकानंद प्रतिमा के पास एकत्र हुए। विधायक रविंद्र जयसवाल ने पदयात्रा की शुरुआत की।
विज्ञापन


पदयात्रा में शामिल लोग भारत माता की जय का उद्घोष करते हुए अलग अलग मंडलों के लिए निकले। भाजपा की ओर से सरकार की उपलब्धियां बताने कार्यकर्ताओं की टोली घर घर सम्पर्क करेगी। एक से 15 दिसंबर तक चलने वाली यात्रा में सांसद से लेकर पार्षद तक शामिल हो रहे हैं।
विज्ञापन


वहीं अजगरा में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डा. महेंद्र नाथ पांडेय के नेतृत्व में चोलापुर शहीद स्थल, पिंडरा विधायक अवधेश सिंह के नेतृत्व में जनसंपर्क कार्यालय पिंडरा बाजार, सेवापुरी में प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य के नेतृत्व में, राजातालाब में शिवपुर विधायक व प्रदेश के राज्यमंत्री अनिल राजभर के नेतृत्व में पदयात्रा निकली।
विज्ञापन
विज्ञापन


दक्षिणी विधायक व प्रदेश के राज्यमंत्री डा. नीलकंठ तिवारी के नेतृत्व में टाउनहाल, कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव के नेतृत्व में बीएचयू मालवीय प्रतिमा, चांदमारी में रोहनिया विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में गांधी चबूतरा से पदयात्रा निकली। 

25-25 कार्यकर्ताओं की बनाई गई छह टोली 

BJP padyatra start from today
भाजपा कार्यकर्ता - फोटो : amar ujala
150 किमी की यात्रा 150 कार्यकर्ता 15 दिनों में पूरी करेंगे। हर विधानसभा में 25-25 कार्यकर्ताओं की छह टोलियां बनाई गई हैं जो प्रतिदिन 10 किमी की पदयात्रा करेंगी। इस दौरान यात्री मतदाताओं और सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से मिलेंगे।

बनारस में पहले दिन 9 से 12 बजे और गांव में 11 बजे से यात्रा निकली। इसके बाद प्रतिदिन 3 से 6 बजे तक पदयात्रा निकलेगी। गांव में कार्यकर्ता चौपाल भी लगाएंगे। वाराणसी लोकसभा चुनाव संचालन समिति के संयोजक व प्रदेश उपाध्यक्ष एमएलसी लक्ष्मण आचार्य ने कहा कि आजादी के बाद गांधी के चित्र और चिंतन दोनों का खयाल केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने किया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed